Posts

Image
  सांसद प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के हक की लड़ाई,अधिकारियों संग बैठक कटिहार (बिहार): मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ से त्रस्त लोगों की आवाज बनकर सामने आए सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और अमदाबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद वहाब ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया, उनकी पीड़ा सुनी और सामुदायिक किचन में चल रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। सुनील कुमार यादव और मोहम्मद वहाब ने बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन को घेरते हुए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में उपसमाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) रंजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी (CO) अंदुजा भारती और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रणधीर कुमार मौजूद रहे। बैठक में दोनों नेताओं ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट शब्दों में मांग रखी कि बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता राशि, पॉलिथीन शीट्स, सूखा राशन और मवेशियों के लिए चारे की आपूर्ति बिना किसी वि...
Image
  कटिहार में 'कारखाना बुझाने वाले' ही अब जलाएंगे व्यापार की मशाल: एनडीए पर जन सुराज का तीखा तंज कटिहार (बिहार): "पहले दुकान में ताला जड़ो, फिर दुकानदार को धंधा चलाने का ज्ञान दो!" सोशल मीडिया के डिजिटल चौपाल पर 'जन सुराज' के संस्थापक सदस्य एवं बिहार कोर कमेटी सदस्य सत्यनारायण शर्मा का यह तीखा व्यंग्य बाण सीधे एनडीए के 21 सालों के रिपोर्ट कार्ड पर जाकर लगा है। मौका है कटिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा का, और मुद्दा है एनडीए नेताओं द्वारा व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों में सफल होने की 'मुफ्त सलाह'। ​अपने सोशल मीडिया हैंडल पर व्यंग्यात्मक शैली में चुटकी लेते हुए शर्मा ने लिखा कि राजनीति का इससे बड़ा और क्या रूप देखने को मिलेगा, जहां कटिहार की आर्थिक कब्र खोदने वाले ही आज व्यापारियों के सबसे बड़े शुभचिंतक बनने का अभिनय कर रहे हैं। ​सत्यनारायण शर्मा ने एनडीए के 21 वर्षों के "सफल प्रयोगों" की परतें खोलते हुए कहा कि जिस राज में कटिहार की शान कही जाने वाली जूट मिलें, फ्लावर मिलें, रोलिंग मिलें और राइस मिलें एक-एक कर इतिहास बन गईं, उसी राज के कर्णधार...

अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प

Image
  अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प _✍🏻 मुकीम अब्बासी_   सहारनपुर । मेहंदी सराय स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुजाहिद अब्बासी के आवास पर अब्बासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहारनपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अब्बासी समाज से जुड़े समाजसेवियों,* *जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामूहिक रूप से समाजहित में कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा आपको बता दे बैठक के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। 👉🏻गुलबहार अब्बासी ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और भाईचारे में होती है। यदि ...

"स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय

Image
 "स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय  कटिहार (बिहार)। शिक्षक दिवस पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम राय ने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को चरमराने और युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल समारोहों का दिन नहीं, बल्कि सरकार की उन नीतियों पर सवाल उठाने का अवसर है, जो बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं।प्रेम राय ने UDISE+ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2024-25 में बिहार में सरकारी स्कूलों की संख्या में 1,890 की कमी आई है, जबकि 2021-22 में 1,885 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया गया था। उन्होंने पूछा कि गरीब, दलित और वंचित बच्चों की शिक्षा पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है? वहीं, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम दिख रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन NDA सरकार इन मुद्दों को नज़रअंदाज कर रही है। प्रेम राय ने कहा क...
Image
विज्ञापनों पर ₹2,586 करोड़ खर्च करना जनता के पैसों की बर्बादी: प्रेम राय कटिहार,(बिहार): प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता प्रेम राय ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों में विज्ञापनों पर ₹2,586 करोड़ खर्च किए जाने संबंधी आरटीआई खुलासे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।प्रेम राय ने कहा कि आरटीआई से सामने आया यह आंकड़ा केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के ₹2,586 करोड़ रुपये विज्ञापन और प्रचार पर खर्च करने के बजाय अस्पतालों, बाढ़ राहत, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं और बिहार में बंद पड़ी मिलों को फिर से शुरू करने पर खर्च किए जा सकते थे।उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, किसान सिंचाई और फसल के उचित मूल्य के लिए परेशान हैं तथा बिहार हर वर्ष बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझता है। ऐसे समय में सरकार का अखबारों के पूरे पन्नों और टीवी चैनलों पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन देना उसकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि “यह जनहित का प्रचार नहीं, बल्कि सरकारी उपलब्धियों की ब्रांडिंग पर जनता के ...

महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग

Image
  महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग मोहम्मद परवेज,इटावा महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। पार्टी का दावा है कि खास बात यह है कि लोग स्वेच्छा से ऑफलाइन सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि **सम्मान, न्याय और सर्व समाज के हित की आवाज अब घर-घर तक पहुंच रही है।वहीं, महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 200-इटावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री हरीश लोधी राजपूत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
Image
  चलती Duster में लगी आग, टोल प्लाजा से पहले मचा हड़कंप; सवारों ने समय रहते बचाई जान बहेड़ी से किच्छा जा रहे वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगने की सूचना, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही एक Renault Duster कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगी, जिसके बाद कार तेजी से आग की लपटों में घिर गई।जानकारी के अनुसार, वाहन में उस समय तीन लोग सवार थे। आग लगने का पता चलते ही सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही समय में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।वाहन की पहचान UP 47 P 8880 के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वाहन सलीम पुत्र हनीफ, निवासी बहेड़ी के नाम से बताया गया है।...
Image
  अंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा तोड़ा, गांव में तनाव शरारती तत्वों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच शुरू बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम भिलैया में मंगलवार को शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। ग्राम भिलैया में गांव के बाहर सड़क किनारे करीब तीन बीघा भूमि पर अंबेडकर पार्क बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क की चारदीवारी नहीं है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा क्षतिग्रस्त देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और प्रतिमा का निरीक्षण किया। पुलिस ...
Image
  कागजी नहीं, धरातल पर हो योजनाओं का काम: कटिहार में बोले सांसद तारिक अनवर प्रीतम चक्रवर्ती संवाददाता, कटिहार (बिहार): पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कटिहार सांसद तारिक अनवर ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और देश की वर्तमान स्थिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल कागजी घोड़े दौड़ाने से विकास नहीं होगा, बल्कि काम धरातल पर दिखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जिला स्तर पर विशेष निगरानी टीमों के गठन की पुरजोर मांग की।सांसद तारिक अनवर ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की दो घंटे की बैठक को अपर्याप्त करार देते हुए कहा कि इतने कम समय में सभी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा संभव नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी वृद्धि पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पहली तिमाही की 7.8 प्रतिशत जीडीपी दर को पूरे साल की उपलब्धि बताना जल्दबाजी है, जबकि आईएमएफ (IMF) का चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुमान 6.4 प्रतिशत है। उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली की ए...
Image
देवबंद उपकारागार में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित, बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट - मुकीम अब्बासी   देवबंद (सहारनपुर): जामियातुल कुदसियात शिक्षा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को उपकारागार देवबंद के जेल परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जेल के सभी बंदी भाइयों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विभिन्न बीमारियों की आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं।इस अवसर पर संस्था के मैनेजमेंट डायरेक्टर मुकीम अब्बासी और संस्था सचिव कारी आमीर उस्मानी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेडिकल टीम में डॉ. असमा, डॉ. शाकिब, डॉ. शमशाद और डॉ. दिलशाद ने अपनी सेवाएं देते हुए बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की।कार्यक्रम के दौरान जेलर सुरेश कुमार और समस्त जेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिनकी उपस्थिति में यह कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वंचित वर्ग और बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।  
Image
नेपाल के बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज ने नेपाल के प्रधानमंत्री राहत कोष में की मदद रिपोर्ट :-उदय कुमार रौनियार   इंडिया रिपब्लिक न्यूज़,महराजगंज   नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया है। प्रेस क्लब की ओर से नेपाल के प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 51 हजार रुपये की राशि जमा किए गए हैं।सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रुपन्देही के प्रमुख जिला अधिकारी विश्व प्रकाश अर्याल को बैंक में जमा की गई सहायता राशि का बैंक वाउचर सौंपा। इस मौके पर अमित त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से बड़े पैमाने पर जन-धन की क्षति हुई है। ऐसे दुखद समय में भारतीय पत्रकारों की ओर से नेपाल के बाढ़ प्रभावित नागरिकों तक कुछ न कुछ सहयोग पहुंचे। इसी उद्देश्य से यह सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि व्यक्त कर...
Image
  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण गोपालगंज से प्रभात तिवारी की रिपोर्ट गोपालगंज गुरुवार को मांझा प्रखंड के गौसिया, पुरैना और नीमूइया पंचायत के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मांझा राजीव रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध राशन के स्टॉक, वितरण पंजी एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई।इस दौरान उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लाभुकों से भी राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई तथा पारदर्शी तरीके से वितरण करने का निर्देश दिया गया।वही डीलरो को सख्त निर्देश दिया की लाभुकों के ekyc के मामले में भी कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
Image
 हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेता ने की सख्त कार्रवाई की मांग संवाददाता- अंकित कुमार हरदोई . हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ हो रही अभद्र टिप्पणियों और अपमान के विरोध में आज ब्लॉक सभागार सुरसा में एक विशाल विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी समाज के लोगों और धर्मप्रेमियों ने हिस्सा लिया और अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराई, यह आंदोलन भाजपा नेता धनंजय मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर आस्था का सम्मान, नहीं सहेंगे अपमान और जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई, सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा, हमारी आस्था और संस्कृति का अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्व लगातार हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे हैं, जिस पर अब पूर्ण विराम लगना जरूरी है। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ रासुका (NSA) जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जा...
Image
  रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल सिकंदर कौशले,प्रदेश संवाददाता रायपुर- राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी. हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है. घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है.खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. फिलहाल स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Image
 बाराबंकी में बजरंग दल के सेवा सप्ताह का आगाज़, सैकड़ों पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश संवाददाता - प्रिंस वर्मा बाराबंकी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों पौधे रोपकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।बाराबंकी जिले में बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधों का रोपण कर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली आज गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी कहा गया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन...
Image
 6 माह से रुके वेतन को लेकर एडेड स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से की मुलाकात डीपीआई (सेकेंडरी) ने जल्द वेतन जारी कराने का दिया आश्वासन, कर्मचारियों में जगी उम्मीद रिपोर्ट - रोहित जायसवाल जालंधर/चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026 पंजाब के एडेड स्कूलों के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर पिछले छह माह से लंबित वेतन का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि प्रदेश के एडेड स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मांग की कि लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीपीआई (सेकेंडरी) सरदार सच्चर सिंह बल से बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया।डीपीआई (सेकेंडरी) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एडेड स्कूलों का रुका हुआ वेतन जल्द जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए...
Image
 जनता के वोट से जीत, फिर पार्टी बदलने की होड़ , आखिर भोली-भाली जनता को कब मिलेगा उसका हक   नेताओं की राजनीतिक बाजीगरी लोकतंत्र नहीं, जनता का विश्वास कमजोर होता है - नरेश शर्मा  देखा जाए तो हर प्रदेश से लेकर सेंट्रल तक नेताओं की दल-बदल होते रहते है अभी फिलहाल देखा जाए तो मुकेरियां नगर कौंसिल के चुनाव जीतने के बाद कुछ निवार्चित एमसी द्वारा दूसरी राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने की चर्चाएं ने आम जनता के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय नेता जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन जीत के बाद यदि जनप्रतिनिधियों अपना राजनीतिक ठिकाना बदल लेते हैं तो सबसे बड़ा सवाल उस जनता के विश्वास पर उठता है जिसने उन्हें अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाया उन्होंने कहा कि जनता ने किसी व्यक्ति के साथ-साथ उसके चुनावी वादों और राजनीतिक विचारों पर भी भरोसा जताया था यदि जीतने के कुछ समय बाद ही जनप्रतिनिधि दूसरी पार्टी का दामन थाम लेते हैं तो यह नैतिक रूप से गंभीर बहस का विषय बन जाता है लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास है औ...
Image
  छतरपुर में 15 दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, विधायक ललिता यादव ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण छतरपुर (मध्य प्रदेश) ब्यूरो चीफ: अभय निगम छतरपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर में 15 दिवसीय विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, फुटपाथों को व्यवस्थित किया जाएगा तथा वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी।अभियान की शुरुआत से पहले छतरपुर विधायक ललिता यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे छत्रशाल चौराहे पहुंचीं, जहां अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक ललिता यादव ने अतिक्रमणकारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगरीय प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाएगा।उन्हों...
Image
Image
 नेता खींचतान में व्यस्त, जनता की सेवा कौन करेगा - नरेश शर्मा   देश की राजनीति में लगातार बढ़ रही खींचतान, आरोप प्रत्यारोप और सत्ता की लड़ाई के बीच आम जनता के मुद्दे पीछे छूटते नज़र आ रहे हैं महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समास्याओं, शिक्षा , स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से काम करने की बजाय राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप अधिक व्यस्त दिखाई दे रहे है भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक संघर्ष करने के लिए नही बल्कि उनकी समस्याओं को समाधान करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए चुना है यदि नेता आपसी खींचतान में ही उलझे रहेंगे तो आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरना कठिन रहेगा उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सभी राजनीतिक दल दलगत हितों से ऊपर उठकर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें युवाओं के लिए रोज़गार किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं, महिलाओं की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण जैसे मुद्दों पर मिलकर का...