Posts

Showing posts from February, 2026
Image
कौशाम्बी में कच्चा तेल लदा टैंकर बना आग का गोला, NH-19 पर मचा हड़कंप अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, विद्युत पोल से टकराते ही 11 हजार लाइन से निकली चिंगारी; चालक ने कूदकर बचाई जान   संवाददाता- श्रीकुश मिश्रा सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा स्थित NH-19 पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कच्चा तेल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने टैंकर को आग का गोला बना दिया। देखते ही देखते टैंकर धू-धूकर जलने लगा और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ। टैंकर पलटते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जन...
Image
  नाली का गंदा पानी सड़कों पर, भीखीपुर में हालात बदतर स्कूली बच्चों की बढ़ी मुसीबतें, संक्रामक बीमारियों का खतरा; ग्रामीणों में रोष अमेठी/अतुल त्रिवेदी जनपद के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्रामसभा भीखीपुर में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से आवागमन दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन होता है। सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई बार फिसलकर गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गंदगी और ठहरे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जन-प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो वे प्रदर...
Image
  जनशक्ति ग्रुप का कारनामा सरकारी बंजर दर्ज भूमि पर प्लाटिंग संवाददाता=ऋषि त्रिपाठी इंडिया रिपब्लिक न्यूज़ उन्नाव । जनशक्ति ग्रुप रियल स्टेट का एक बड़ा प्लाटिंग ग्रुप है,जिसकी उन्नाव वा कानपुर में कई बड़ी साइट पर प्लाटिंग कर आम लोगों को निवेश के नाम पर सरकारी बंजर भूमि तक बेच डाली है।जनशक्ति ग्रुप उन्नाव ने पहले तो कृषि भूमि खरीदी और उस भूमि को बिना धारा 80 कराए ही प्लाटिंग कर डाली,भोले-भाले लोगों को बड़ा ऑफिस खोल स्कीम समझा कर निवेश के नाम पर झांसा दिया और बिना धारा 80 कराए कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को बेच दिया।जनशक्ति ग्रुप के इस कारनामे में राजस्व विभाग के लोगों की मिलीभगत की भी संभावना है।इस कृषि भूमि पर प्लाटिंग का न ही PWD विभाग से ली गई कोई एनओसी,और न ही किसी तरह कृषि भूमि को कराया गया धारा 80 करा प्लॉटिंग के लिए दर्ज।जनशक्ति ग्रुप पर स्टाम्प शुल्क की करोड़ों की हेराफेरी उजागर होने पर एफआईआर तो हुई, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, आज भी ये ग्रुप लोगों को चुना लगाने में व्यस्त है।जनशक्ति ग्रुप 6 अलग-अलग फर्म बना कर बड़ा ज़मीन घोटाला कर अपने ही एजेंट बना कर उनको सा...
Image
 पिकप बाईक की भिड़ंत मे बाईक सवार युवक की मौत, महिला घायल लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप हुआ हादसा हरदोई ।लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप पिकप बाईक की भिड़ंत मे दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ वनसठ लेकर पहुचे ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट राजेश ने दम्पति को जिला अस्पताल मे लाये।जहा पर पति को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी का इलाज चल रहा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के खुमारीपुर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र तक़दीर उम्र 30 वर्ष हरदोई मे कॉस्मेटिक की दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को अपनी पत्नी मीना देवी उम्र 28 वर्ष के साथ बाईक से से जितेंद्र अपनी बहन सुरुभी पत्नी सुमित सिंह निवासी बसेंलिया थाना लोनार जा रहे थे।इस दौरान लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहु...
Image
 बिना पिता की बेटी का अंजुमन शिक्षा समिति ने भरा मायरा समाजसेवियों ने निभाई जिम्मेदारी, गरीब परिवार को दिया संबल अजय भारद्वाज/रामगढ़   बहाला गांव में ललता देवी के घर बेटी अनुष्का का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब अंजुमन शिक्षा समिति रामगढ़ ने बिना पिता की बेटी का मायरा भरकर परिवार को सामाजिक और भावनात्मक संबल प्रदान किया। गौरतलब है कि करीब पांच वर्ष पूर्व ललता देवी के पति संजय का निधन हो गया था। इसके बाद ललता देवी ने मेहनत-मजदूरी कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण किया। बेटी की शादी तय होने पर उन्हें सबसे बड़ी चिंता यह सता रही थी कि सामाजिक परंपरा के अनुसार मायरा कौन भरेगा। इस कठिन समय में गांव के सरपंच कल्लू खां ने ललता देवी का हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सरपंच की पहल पर बेटी का विवाह तय हुआ। बारात आने से पूर्व सरपंच की सूचना पर अंजुमन शिक्षा समिति रामगढ़ की टीम ललता देवी के घर पहुंची और परंपरानुसार मायरा भरा। समिति अध्यक्ष एवं प्रधान नसरू खान के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने पहरावनी की, नेग-भेंट दी और थाली में ...
Image
सच की जीत, झूठ की हार — एसपी राजेश कुमार ने एक बार फिर निर्दोष को जेल जाने से बचाया, 48 घंटों के अंदर हत्या करने वाले आरोपी तक पहुँची कानून की पकड़,भेजा गया सलाखों के पीछे श्रीकुश मिश्रा/कौशाम्बी । जब भी किसी निर्दोष पर अपराध का साया मंडराता है, तब न्याय की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस पर होती है। कौशाम्बी में एक बार फिर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने साबित कर दिया कि उनकी पुलिसिंग सिर्फ अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि निर्दोष को बचाने की संवेदनशील जिम्मेदारी भी निभाती है।हाल ही में सामने आए एक गंभीर हत्या मामले में शुरुआती परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि एक निर्दोष व्यक्ति को आरोपी ठहराया जा रहा था। लेकिन एसपी राजेश कुमार की सूझबूझ, अनुभव और गहन जांच के निर्देशों ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। उन्होंने मामले की हर कड़ी को दोबारा परखने, तकनीकी साक्ष्यों की पुष्टि करने और टीम को निष्पक्ष जांच के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल से जुड़े हर साक्ष्य का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया। जांच के दौरान ...
Image
  विश्व कैंसर दिवस पर सीएचसी हुआ कार्यक्रम,कैंसर की रोकथाम और बचाव की दी जानकारी अमित निगम/राठ(हमीरपुर) । आज विश्व विश्व कैंसर दिवस के मौके पर नगर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कैंसर लेकर जागरूक कर उससे बचाव के तरीके भी बताये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बहुत प्रभावी होते हैं।उन्होंने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू से दूरी गुटखा, खैनी, पान-मसाला, बीड़ी, सिगरेट पूरी तरह छोड़ें यह मुंह, फेफड़े, गले और पेट के कैंसर का बड़ा कारण है। शराब का सेवन न करें शराब से लीवर, मुंह और स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है। स्वस्थ आहार लें हरी सब्ज़ियाँ, फल, दालें, सलाद ज्यादा खाएँ तला-भुना, जंक फूड और अधिक तेल-मसाले से बचें बासी और जली हुई चीजें न खाएँ, नियमित व्यायाम करें रोज़ कम से कम 30 मिनट टहलना/योग मोटापा कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। धूप व रसायनों से सुरक्षा तेज धूप में काम करते समय सिर और शरीर ढकें कीटनाशक/रसायन उपयोग में ...
Image
 बजबजाती नालियां बनीं बीमारियों का घर, सफाई न होने से रहवासियों में भारी आक्रोश  लोकेशन= उन्नाव | विकासखंड बिछिया – ग्राम पवई संवाददाता= ऋषि त्रिपाठी  उन्नाव एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर गांव-गांव स्वच्छता और विकास के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन्नाव जनपद के विकासखंड बिछिया अंतर्गत ग्राम पवई में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।ग्राम पवई की मुख्य नाली की स्थिति अत्यंत दयनिय और भयावह बनी हुई है। नाली में वर्षों से जमा गंदगी, कीचड़ और बजबजाते कीड़ों के कारण आस-पास से गुजरने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और फिसलन के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और स्वच्छता के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। नाली सफाई, जल निकासी और...
Image
  उन्नाव में मानकविहीन यूनिपोल बने हादसों का कारण, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल संवाददाता — ऋषि त्रिपाठी उन्नाव शहर में आवास विकास बाईपास से मगरवारा तक मानकविहीन यूनिपोल लगाकर विज्ञापन के माध्यम से अवैध कमाई का कारोबार लगातार जारी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से ये भारी-भरकम यूनिपोल शहर की सड़कों पर लगाए गए हैं।मंगलवार को करोवन मोड़ के पास लगा एक यूनिपोल अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यूनिपोल का यह मकड़जाल आम जनता की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ है। इन भारी संरचनाओं के कारण सड़क पर आवागमन कभी भी खतरे में पड़ सकता है।कुछ दिन पहले शुक्लागंज क्षेत्र में जिलाधिकारी ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन उन्नाव शहर में जिलाधिकारी के आदेशों का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।अब लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध और मानकविहीन यूनिपोलों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ...
Image
 अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 07 वाहनों का चालान खनन विभाग को तीन लाख रुपये का राजस्व प्राप्त ऋषि त्रिपाठी,उन्नाव जनपद में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह के नेतृत्व में दिनांक 03 फरवरी 2026 को व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से खनिज का परिवहन कर रहे कुल 07 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।प्रवर्तन अभियान के दौरान लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, शुक्लागंज, अचलगंज, हसनगंज समेत जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों को मौके पर ही रोका गया और नियमानुसार ऑनलाइन चालान किए गए। इस कार्रवाई के तहत संबंधित वाहनों से निर्धारित जुर्माने के रूप में लगभग तीन लाख रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है।खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन और खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति और नियमों के खनिज परिवहन करने...
Image
  कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई उम्मीद, एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में 07 अपहृता/ गुमशुदा मासूमों की सकुशल हुई वापसी रिपोर्ट - श्रीकुश मिश्रा कौशाम्बी। जनपद में अपहृता /गुमशुदा बच्चों की तलाश में कौशाम्बी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 07 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। यह सफलता कौशाम्बी पुलिस की जिम्मेदार और मानवीय पुलिसिंग का सशक्त उदाहरण बनी है।थाना कोखराज क्षेत्र में तीन बालिकाओं के अपहृता /गुमशुदा होने की सूचना पर तत्काल मुकदमे दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर तीनों बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं थाना सैनी व संदीपनघाट क्षेत्र में लापता चार नाबालिग बालकों की तलाश में गठित टीम ने सघन अभियान चलाकर उन्हें सकुशल खोज निकाला। पूछताछ में बच्चों ने घरेलू कारणों से घर छोड़ने की बात बताई। पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस...
Image
  कौशाम्बी में यमुना घाटों पर अवैध बालू खनन चरम पर, प्रशासन मौन कौशाम्बी, श्रीकुश मिश्रा   कौशाम्बी / जनपद में यमुना नदी के घाटों पर बालू का अवैध खनन जोरों पर जारी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। यह गतिविधि एनजीटी नियमों और शासनादेशों का खुला उल्लंघन है, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा हो रहा है। अवैध खनन के प्रमुख सेमरी बालू घाट पर दिन-रात पोकलैंड मशीनों से बालू निकाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो इसकी पुष्टि करते हैं, जहां नदी की धारा में मशीनें उतारी जा रही हैं पर भी इसी तरह की अवैध गतिविधियां चल रही हैं।प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं, क्योंकि वायरल वीडियो के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। खनन विभाग और स्थानीय थानों पर माफिया को संरक्षण देने के आरोप हैं, जो सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। एनजीटी ने भी कौशाम्बी में अवैध खनन पर सवाल उठाए हैं। पर्यावरणीय प्रभावनदी की धारा चीरने से जलीय जीव-जंतुओं और जैव विविधता को खतरा पैदा हो गया है। अवैध परिवहन से अंतरजनपदीय व्यापार भी फल-फूल रहा है, जो प्रयागराज से सटा कौशाम...