कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई उम्मीद, एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में 07 अपहृता/ गुमशुदा मासूमों की सकुशल हुई वापसी


रिपोर्ट - श्रीकुश मिश्रा

कौशाम्बी। जनपद में अपहृता /गुमशुदा बच्चों की तलाश में कौशाम्बी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 07 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। यह सफलता कौशाम्बी पुलिस की जिम्मेदार और मानवीय पुलिसिंग का सशक्त उदाहरण बनी है।थाना कोखराज क्षेत्र में तीन बालिकाओं के अपहृता /गुमशुदा होने की सूचना पर तत्काल मुकदमे दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर तीनों बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं थाना सैनी व संदीपनघाट क्षेत्र में लापता चार नाबालिग बालकों की तलाश में गठित टीम ने सघन अभियान चलाकर उन्हें सकुशल खोज निकाला। पूछताछ में बच्चों ने घरेलू कारणों से घर छोड़ने की बात बताई। पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कौशाम्बी पुलिस भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog