Posts

Showing posts from March, 2026
Image
 व्यापारी समाज के सबसे बड़े पोषक-पंकज मुरारका होली एवं ईद मिलन समारोह सामाजिक समरसता की मिशाल-दादाश्री व्यापार मंडल के तत्वाधान में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ होली एवं ईद मिलन समारोह ब्यूरो रिपोर्ट अंकित सूर्यवंशी रायबरेली लालगंज रायबरेली । व्यापार मंडल के तत्वाधान में कस्बे के चिकमंडी स्थित शांती उत्सव लान में होली एवं ईद मिलन समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में फगुहारो के साथ समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन लोगो को भी सम्मानित किया गया। म्यूजिक ग्रुप के कलाकारो ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ धन्नीपुर ग्रामसभा के प्रधान धनपाल सिंह की अगुवाई में ग्रामीणो की टीम ने फाग गायन के साथ हुआ। जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आये हुए सभी आगतो का बैज व अबीर लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से आपसी भाईचारे का विकास होता है। हमारा फाउन्डेसन हमेशा व्यापारियों की मदद के लिये तैयार रहता है। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने...
Image
इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने संभाली कमान, अपराध नियंत्रण होगी प्राथमिकता कांटों भरा ताज संभालते ही बड़ी चुनौती के सामने इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह संवाददाता अर्जुन सोनी कोतवाली मैगलगंज का कार्यभार संभालते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के सामने चुनौतियों का अंबार खड़ा हो गया है। वर्ष 2009-10 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे संजीव सिंह इससे पहले अयोध्या जनपद के कई थानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर चुके हैं। दो माह पूर्व लखीमपुर खीरी आमद के बाद उन्हें पहली तैनाती मैगलगंज कोतवाली के रूप में मिली है।वर्तमान में मैगलगंज क्षेत्र पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण करीब 40 दिनों से लापता कालीचरन का मामला है, जिसने पुलिस के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा करना भी नई कोतवाली प्रभारी की प्राथमिकता में शामिल होगा।अब देखना यह होगा कि इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह अपने अनुभव और कार्यशैली से इन जटिल मामलों को कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ सुलझा पाते हैं। क्षेत्र की जनता की निगाहें नई तैनाती पर टिकी हैं और उन्हें बेहतर कानून-व्यवस्था...