Posts

Image
  सांसद प्रतिनिधि एवं प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के हक की लड़ाई,अधिकारियों संग बैठक कटिहार (बिहार): मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ से त्रस्त लोगों की आवाज बनकर सामने आए सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और अमदाबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद वहाब ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया, उनकी पीड़ा सुनी और सामुदायिक किचन में चल रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। सुनील कुमार यादव और मोहम्मद वहाब ने बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन को घेरते हुए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में उपसमाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) रंजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी (CO) अंदुजा भारती और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रणधीर कुमार मौजूद रहे। बैठक में दोनों नेताओं ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट शब्दों में मांग रखी कि बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता राशि, पॉलिथीन शीट्स, सूखा राशन और मवेशियों के लिए चारे की आपूर्ति बिना किसी वि...
Image
  कटिहार में 'कारखाना बुझाने वाले' ही अब जलाएंगे व्यापार की मशाल: एनडीए पर जन सुराज का तीखा तंज कटिहार (बिहार): "पहले दुकान में ताला जड़ो, फिर दुकानदार को धंधा चलाने का ज्ञान दो!" सोशल मीडिया के डिजिटल चौपाल पर 'जन सुराज' के संस्थापक सदस्य एवं बिहार कोर कमेटी सदस्य सत्यनारायण शर्मा का यह तीखा व्यंग्य बाण सीधे एनडीए के 21 सालों के रिपोर्ट कार्ड पर जाकर लगा है। मौका है कटिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा का, और मुद्दा है एनडीए नेताओं द्वारा व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों में सफल होने की 'मुफ्त सलाह'। ​अपने सोशल मीडिया हैंडल पर व्यंग्यात्मक शैली में चुटकी लेते हुए शर्मा ने लिखा कि राजनीति का इससे बड़ा और क्या रूप देखने को मिलेगा, जहां कटिहार की आर्थिक कब्र खोदने वाले ही आज व्यापारियों के सबसे बड़े शुभचिंतक बनने का अभिनय कर रहे हैं। ​सत्यनारायण शर्मा ने एनडीए के 21 वर्षों के "सफल प्रयोगों" की परतें खोलते हुए कहा कि जिस राज में कटिहार की शान कही जाने वाली जूट मिलें, फ्लावर मिलें, रोलिंग मिलें और राइस मिलें एक-एक कर इतिहास बन गईं, उसी राज के कर्णधार...

अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प

Image
  अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प _✍🏻 मुकीम अब्बासी_   सहारनपुर । मेहंदी सराय स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुजाहिद अब्बासी के आवास पर अब्बासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहारनपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अब्बासी समाज से जुड़े समाजसेवियों,* *जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामूहिक रूप से समाजहित में कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा आपको बता दे बैठक के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। 👉🏻गुलबहार अब्बासी ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और भाईचारे में होती है। यदि ...

"स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय

Image
 "स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय  कटिहार (बिहार)। शिक्षक दिवस पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम राय ने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को चरमराने और युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल समारोहों का दिन नहीं, बल्कि सरकार की उन नीतियों पर सवाल उठाने का अवसर है, जो बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं।प्रेम राय ने UDISE+ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2024-25 में बिहार में सरकारी स्कूलों की संख्या में 1,890 की कमी आई है, जबकि 2021-22 में 1,885 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया गया था। उन्होंने पूछा कि गरीब, दलित और वंचित बच्चों की शिक्षा पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है? वहीं, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम दिख रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन NDA सरकार इन मुद्दों को नज़रअंदाज कर रही है। प्रेम राय ने कहा क...
Image
विज्ञापनों पर ₹2,586 करोड़ खर्च करना जनता के पैसों की बर्बादी: प्रेम राय कटिहार,(बिहार): प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता प्रेम राय ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों में विज्ञापनों पर ₹2,586 करोड़ खर्च किए जाने संबंधी आरटीआई खुलासे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।प्रेम राय ने कहा कि आरटीआई से सामने आया यह आंकड़ा केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के ₹2,586 करोड़ रुपये विज्ञापन और प्रचार पर खर्च करने के बजाय अस्पतालों, बाढ़ राहत, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं और बिहार में बंद पड़ी मिलों को फिर से शुरू करने पर खर्च किए जा सकते थे।उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, किसान सिंचाई और फसल के उचित मूल्य के लिए परेशान हैं तथा बिहार हर वर्ष बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझता है। ऐसे समय में सरकार का अखबारों के पूरे पन्नों और टीवी चैनलों पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन देना उसकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि “यह जनहित का प्रचार नहीं, बल्कि सरकारी उपलब्धियों की ब्रांडिंग पर जनता के ...

महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग

Image
  महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग मोहम्मद परवेज,इटावा महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। पार्टी का दावा है कि खास बात यह है कि लोग स्वेच्छा से ऑफलाइन सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि **सम्मान, न्याय और सर्व समाज के हित की आवाज अब घर-घर तक पहुंच रही है।वहीं, महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 200-इटावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री हरीश लोधी राजपूत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
Image
  चलती Duster में लगी आग, टोल प्लाजा से पहले मचा हड़कंप; सवारों ने समय रहते बचाई जान बहेड़ी से किच्छा जा रहे वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगने की सूचना, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही एक Renault Duster कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगी, जिसके बाद कार तेजी से आग की लपटों में घिर गई।जानकारी के अनुसार, वाहन में उस समय तीन लोग सवार थे। आग लगने का पता चलते ही सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही समय में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।वाहन की पहचान UP 47 P 8880 के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वाहन सलीम पुत्र हनीफ, निवासी बहेड़ी के नाम से बताया गया है।...