कौशाम्बी में कच्चा तेल लदा टैंकर बना आग का गोला, NH-19 पर मचा हड़कंप

अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, विद्युत पोल से टकराते ही 11 हजार लाइन से निकली चिंगारी; चालक ने कूदकर बचाई जान

 संवाददाता- श्रीकुश मिश्रा

सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा स्थित NH-19 पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कच्चा तेल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और विद्युत पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने टैंकर को आग का गोला बना दिया। देखते ही देखते टैंकर धू-धूकर जलने लगा और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ। टैंकर पलटते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog