रेत माफिया पर रकम वसूली की सुपारी पर छूट रहा पसीना
अवैध उत्खनन, परिवहन के लिए दो लाख से अधिक का जुर्माना
उमरिया। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारिता के स्तर का जिले में गिरता स्तर अब चिंता का सबब बनने लगा है, क्योंकि सोनू सुपारी जैसे रेत चोर इसकी आड़ में अपना गोरखधंधा चला रहे है। पत्रकारिता सरकार के लिए वह आईना होता है, जिसमें उसकी कमियों को दिखाया जाता है, लेकिन सोनू सुपारी जैसे दागी व्यक्ति इसकी आड़ में अपने काले कारनामों को अंजाम देने का जरिया बनाए बैठा है। दीपक शर्मा सोनू सुपारी पर खनिज संपदा के अवैध दोहन को लेकर उमरिया कलेक्टर के द्वारा 2 लाख 22 हजार 9 सौ रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। मानपुर क्षेत्र में इस तरह के अपराधी प्रवत्ति के अवैध रेत कारोबारी इतने हावी हैं कि उन्हें शासन-प्रशासन का जरा भी भय नहीं है और ये दिन के उजाले में पत्रकारिता का चोला ओढ़कर रात के अंधेरे में बेहिचक अवैध उत्खनन में संलिप्त हैं।
कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिम्मेदार नहीं कर रहे वसूली
मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्ष उमरिया खनिज निरीक्षक दिवाकर चतुर्वेदी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवन दयानी चरण गंगा नदी से रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर महंगे दामों में परिवहन करने की शिकायत पर दल बल के साथ मानपुर के दुलहरा स्थित चरण गंगा नदी का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां स्थानीय किसी सोनू सुपारी उर्फ दीपक शर्मा के द्वारा मानपुर के चरण गंगा नदी में खनिज रेत का अवैध उत्खनन में संलिप्त होना पाया गया, जिसके बाद मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन तथा परिवहन का निवारण) नियम के तहत अर्थदंड की वसूली कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए सोनू सुपारी दीपक शर्मा को 15 दिवस के अंदर जुर्माना की राशि जमा करने का आदेश दिया गया, लेकिन रेत चोर की गुंडागर्दी की दहशत भरे कारनामे सुन खनिज अमला भी भयभीत है जिस कारण कलेक्टर द्वारा निर्धारित की गई जुर्माने की वसूली राशि वसूलने में जिम्मेदारों के पसीने निकल रहे हैं और आज तक राशि शासन के खजाने में जमा नहीं कराई जा सकी।
कार्यवाही का न होना सन्देहास्पद
सूत्रों की माने तो तथाकथित रेत चोर सोनू सुपारी अपने आप को पत्रकार बता कर क्षेत्र में दबंगई कायम किया हुआ है, वहीं सासन प्रशासन को अपने मुट्ठी में होना बता रहा है। वहीं शायद यही वजह है कि रेत चोर की गुंडागर्दी की दहशत भरे कारनामे सुन खनिज अमला भी भयभीत है जिस कारण कलेक्टर द्वारा निर्धारित की गई जुर्माने की वसूली राशि वसूलने में जिम्मेदारों के पसीने निकल रहे हैं।
अवैध संपदा के दोहन से लग्जरी लाइफ स्टाइल
टाइगर रिजर्व के क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से खनिज संपदा के दोहन में जुटा सोनू सुपारी न सिर्फ गाढ़ी कमाई कर अपनी लाइफ स्टाइल को लग्जीरिय तरीके से रखे हुए है बल्कि भू सम्पदा के दोहन में जुटकर सरकार के खजाने को भी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में नगर के सभ्रांत नागरिकों की जिला कलेक्टर से मांग है कि संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधी प्रवत्ति के अवैध रेत चोर सोनू सुपारी से उक्त राशि सक्ती के साथ वसूलने की पहल करें ताकि क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सके।

Comments
Post a Comment