नाली का गंदा पानी सड़कों पर, भीखीपुर में हालात बदतर
स्कूली बच्चों की बढ़ी मुसीबतें, संक्रामक बीमारियों का खतरा; ग्रामीणों में रोष
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन होता है। सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई बार फिसलकर गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
गंदगी और ठहरे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जन-प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो वे प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था और नियमित सफाई अभियान चलाकर गांव को इस समस्या से निजात दिलाई

Comments
Post a Comment