जनशक्ति ग्रुप का कारनामा सरकारी बंजर दर्ज भूमि पर प्लाटिंग
संवाददाता=ऋषि त्रिपाठी इंडिया रिपब्लिक न्यूज़
उन्नाव। जनशक्ति ग्रुप रियल स्टेट का एक बड़ा प्लाटिंग ग्रुप है,जिसकी उन्नाव वा कानपुर में कई बड़ी साइट पर प्लाटिंग कर आम लोगों को निवेश के नाम पर सरकारी बंजर भूमि तक बेच डाली है।जनशक्ति ग्रुप उन्नाव ने पहले तो कृषि भूमि खरीदी और उस भूमि को बिना धारा 80 कराए ही प्लाटिंग कर डाली,भोले-भाले लोगों को बड़ा ऑफिस खोल स्कीम समझा कर निवेश के नाम पर झांसा दिया और बिना धारा 80 कराए कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को बेच दिया।जनशक्ति ग्रुप के इस कारनामे में राजस्व विभाग के लोगों की मिलीभगत की भी संभावना है।इस कृषि भूमि पर प्लाटिंग का न ही PWD विभाग से ली गई कोई एनओसी,और न ही किसी तरह कृषि भूमि को कराया गया धारा 80 करा प्लॉटिंग के लिए दर्ज।जनशक्ति ग्रुप पर स्टाम्प शुल्क की करोड़ों की हेराफेरी उजागर होने पर एफआईआर तो हुई, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, आज भी ये ग्रुप लोगों को चुना लगाने में व्यस्त है।जनशक्ति ग्रुप 6 अलग-अलग फर्म बना कर बड़ा ज़मीन घोटाला कर अपने ही एजेंट बना कर उनको साल में बड़ी-बड़ी गाड़ियां बांट निवेशकों को फसाने और ठगी करने का सिंडिकेट चला रहा है।जनशक्ति ग्रुप के कुछ निवेशक ऐसे जिन्होंने प्लाट बुक किया और उनको प्लाट आज तक नहीं मिले वो कोर्ट भी पहुंचे हैं।उन्नाव के हुसैन नगर,कोटरा और ओरहर क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग का सिंडिकेट जनशक्ति ग्रुप ने सरकारी बंजर दर्ज भूमि को भी नहीं छोड़ा।हुसैन नगर की उसर दर्ज भूमि गाटा संख्या 1109/2, 1117 वा 1089, 1090 पर ग्रुप का कब्ज़ा है।

Comments
Post a Comment