अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन:कवियों ने बांधा समां, लोगों को तालियां बजाने पर किया मजबूर
जोबट संवाददाता वासुदेव वाणी
जोबट में पिपलेश्वर गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार रात श्री कृष्ण चौपाटी पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से जोबट पहुंचे कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं और चुटकुलों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवं कवियों ने मां सरस्वती ,मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, लकी राठौर, योगेंद्र श्रीवास्तव, रघुनंदन शर्मा ,राजेंद्र कोदे ,पिपलेश्वर गणेश उत्सव समिति के सदस्यो ने अतिथियों एवं कवियों का पुष्प माला से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक माधव सिंह डावर ने की। प्रीति पांडे प्रयागराज ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कवि सम्मेलन को प्रारंभ किया।
शशिकांत यादव देवास ने कवि सम्मेलन का शानदार संचालन किया प्रीति पांडे प्रयागराज, हीरामणि वैष्णव कोरबा, विकास बैरागी नरसिंहपुर, हिमांशु हिंद कवियों ने काव्य पाठ की जोरदार प्रस्तुतियां दी।कवियों ने देशभक्ति और वीर रस की कविताओं से समां बांध दिया। जोबट नगर में कवि सम्मेलन को लेकर जोबट सहित अन्य क्षेत्रों के लोग भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान तालियों से कवियों का जमकर उत्साह बढ़ाते रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे और ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को संभाला।



Comments
Post a Comment