व्यापारी समाज के सबसे बड़े पोषक-पंकज मुरारका
होली एवं ईद मिलन समारोह सामाजिक समरसता की मिशाल-दादाश्री
व्यापार मंडल के तत्वाधान में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ होली एवं ईद मिलन समारोह
ब्यूरो रिपोर्ट अंकित सूर्यवंशी रायबरेली
लालगंज रायबरेली। व्यापार मंडल के तत्वाधान में कस्बे के चिकमंडी स्थित शांती उत्सव लान में होली एवं ईद मिलन समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में फगुहारो के साथ समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन लोगो को भी सम्मानित किया गया। म्यूजिक ग्रुप के कलाकारो ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ धन्नीपुर ग्रामसभा के प्रधान धनपाल सिंह की अगुवाई में ग्रामीणो की टीम ने फाग गायन के साथ हुआ। जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आये हुए सभी आगतो का बैज व अबीर लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से आपसी भाईचारे का विकास होता है। हमारा फाउन्डेसन हमेशा व्यापारियों की मदद के लिये तैयार रहता है। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जायेगा। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होने कहा कि यदि अनावश्यक जांच के नाम पर किसी भी व्यापारी को परेशान किया गया तो वे ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है। होली एवं ईद मिलन समारोह में अंकुर म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगो का भरपूर मनोरंजन किया जिससे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ दर्शक कलाकारो के साथ झूमने पर विवश हो गये। ग्रुप की गणेश वंदना व शिव तांडव को लोगो ने खूब सराहा और कलाकारो के साथ फूलो की होली भी खेली। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल की ओर से मुख्य अतिथि मनोज द्विवेदी ने आधा सैकड़ा से अधिक फगुहारो की टीम का माल्यापर्ण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल भदौरिया, प्रभारी राकेश पटवा, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह असलम युवा नगर अध्यक्ष अभिनव सोनी, उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, ओमी तिवारी आयुष कौशल, सुरेंद्र सैनी संरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, सेवा सिंह सरदार, संतोष मिश्रा, अंकित गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिन सिंह, पप्पू कौशल, डॉक्टर सलीम, मोहम्मद काशिफ, आलोक गुप्ता, सुरेश सागर, करुणा शंकर यादव, निसार अहमद, टिंकू शुक्ला, मुकेश गुप्ता, रवी राय, कमलेश तिवारी, गजेंद्र सोनी, राकेश सोनी, सुजीत गुप्ता, कमलेश कुमार, अजय पटवा, रवि लोधी, कल्याण सिंह, बैजनाथ विश्वकर्मा, विश्वास बहादुर सिंह, सुरेश आचार्य, रामबाबू गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता व दीपेंद्र गुप्ता, प्रो0 अरूण कुमार सिंह, ह्रदयेश सोनी, राजेश फौजी समेंत भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment