अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 07 वाहनों का चालान

खनन विभाग को तीन लाख रुपये का राजस्व प्राप्त


ऋषि त्रिपाठी,उन्नाव

जनपद में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह के नेतृत्व में दिनांक 03 फरवरी 2026 को व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से खनिज का परिवहन कर रहे कुल 07 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।प्रवर्तन अभियान के दौरान लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, शुक्लागंज, अचलगंज, हसनगंज समेत जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों को मौके पर ही रोका गया और नियमानुसार ऑनलाइन चालान किए गए। इस कार्रवाई के तहत संबंधित वाहनों से निर्धारित जुर्माने के रूप में लगभग तीन लाख रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है।खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन और खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति और नियमों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस पहल से न केवल राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि अवैध खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog