उन्नाव में मानकविहीन यूनिपोल बने हादसों का कारण, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल


संवाददाता — ऋषि त्रिपाठी

उन्नाव शहर में आवास विकास बाईपास से मगरवारा तक मानकविहीन यूनिपोल लगाकर विज्ञापन के माध्यम से अवैध कमाई का कारोबार लगातार जारी है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से ये भारी-भरकम यूनिपोल शहर की सड़कों पर लगाए गए हैं।मंगलवार को करोवन मोड़ के पास लगा एक यूनिपोल अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यूनिपोल का यह मकड़जाल आम जनता की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ है। इन भारी संरचनाओं के कारण सड़क पर आवागमन कभी भी खतरे में पड़ सकता है।कुछ दिन पहले शुक्लागंज क्षेत्र में जिलाधिकारी ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन उन्नाव शहर में जिलाधिकारी के आदेशों का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।अब लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध और मानकविहीन यूनिपोलों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog