महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग
महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान तेज, स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग
मोहम्मद परवेज,इटावा महानवादी पार्टी का ‘घर-घर चलो’ सदस्यता अभियान इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। पार्टी का दावा है कि खास बात यह है कि लोग स्वेच्छा से ऑफलाइन सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि **सम्मान, न्याय और सर्व समाज के हित की आवाज अब घर-घर तक पहुंच रही है।वहीं, महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 200-इटावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री हरीश लोधी राजपूत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

Comments
Post a Comment