प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण


गोपालगंज से प्रभात तिवारी की रिपोर्ट

गोपालगंज गुरुवार को मांझा प्रखंड के गौसिया, पुरैना और नीमूइया पंचायत के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मांझा राजीव रंजन ने किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध राशन के स्टॉक, वितरण पंजी एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई।इस दौरान उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लाभुकों से भी राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई तथा पारदर्शी तरीके से वितरण करने का निर्देश दिया गया।वही डीलरो को सख्त निर्देश दिया की लाभुकों के ekyc के मामले में भी कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog