"स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय
"स्कूल घटे, नशा बढ़ा: NDA सरकार जवाब दे"- प्रेम राय
कटिहार (बिहार)। शिक्षक दिवस पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम राय ने केंद्र और राज्य की NDA सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को चरमराने और युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल समारोहों का दिन नहीं, बल्कि सरकार की उन नीतियों पर सवाल उठाने का अवसर है, जो बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं।प्रेम राय ने UDISE+ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2024-25 में बिहार में सरकारी स्कूलों की संख्या में 1,890 की कमी आई है, जबकि 2021-22 में 1,885 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया गया था। उन्होंने पूछा कि गरीब, दलित और वंचित बच्चों की शिक्षा पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है? वहीं, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम दिख रही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन NDA सरकार इन मुद्दों को नज़रअंदाज कर रही है। प्रेम राय ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और नशे का बढ़ता जाल गंभीर चिंता का विषय है।

Comments
Post a Comment