अनियंत्रित डंपर नीम के पेड़ से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर



ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

पट्टी।प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रानीगंज-पट्टी मार्ग पर किठौली गांव के पास उस समय हुआ, जब मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नीम के पेड़ से जा टकराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीपपुर थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी बंटेश बहादुर (65 वर्ष) सुबह करीब पांच बजे डंपर से मिट्टी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान किठौली गांव के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी पट्टी के चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि हादसे में चालक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog