अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प

 अब्बासी समाज की बैठक में एकजुटता और सामाजिक मजबूती पर जोर वही एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाकर किया सम्मान, समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का लिया संकल्प

_✍🏻मुकीम अब्बासी_ 

सहारनपुर। मेहंदी सराय स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता मुजाहिद अब्बासी के आवास पर अब्बासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहारनपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अब्बासी समाज से जुड़े समाजसेवियों,* *जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामूहिक रूप से समाजहित में कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा आपको बता दे बैठक के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

👉🏻गुलबहार अब्बासी ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और भाईचारे में होती है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा हो और समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक प्रयास करे तो निश्चित रूप से समाज को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है।*

👉🏻वही इनाम अब्बासी इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अब्बासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।

👉🏻इसके अलावा कामिल अब्बासी ने कहा कि समाज के अंदर जितनी अधिक एकजुटता होगी, उतनी ही मजबूती से समाज अपने सामाजिक हितों की आवाज उठा सकेगा।*

👉🏻तथा सभासद अशरफ अब्बासी गंगोह ने कहा कि समाज के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने, एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने और जरूरत के समय सहयोग करने की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए। इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर सकारात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

👉🏻बैठक में एडवोकेट मुजाहिद अब्बासी ने समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।*बिलाल अब्बासी जलालाबाद ने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी ही समाज का भविष्य है। इसलिए युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।*

👉🏻इसके साथ ही शाहिद अब्बासी नकुड़ ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद, जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोग की व्यवस्था और सामाजिक स्तर पर एक-दूसरे का साथ देने जैसे विषयों पर भी विचार रखे गए।

👉🏻बैठक में मौजूद नदीम अब्बासी ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर भी सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। समाज में किसी परिवार के सामने संकट आने पर सभी को मिलकर उसके साथ खड़ा होना चाहिए। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।*समाजसेवी मुकीम अब्बासी देवबन्द ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे। बैठक में सभी ने अपने-अपने स्तर से समाज की मजबूती के लिए योगदान देने की भावना व्यक्त की।*

👉🏻बैठक में समाजसेवी गुलबहार अब्बासी, हाजी इनाम अब्बासी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सहारनपुर, वरिष्ठ समाजसेवी गय्यूर आलम, समाजसेवी शाहिद अब्बासी नकुड़, समाजसेवी मुकीम अब्बासी देवबंद, कामिल अब्बासी छिदबना, नदीम अब्बासी, चौधरी इरशाद अब्बासी गंगोह, सभासद अशरफ अब्बासी, समाजसेवी आसिफ अब्बासी, बिलाल अब्बासी जलालाबाद, नावेद अब्बासी, सुल्तान अब्बासी, अबुजर अब्बासी शेखपुरा सहित अब्बासी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।*


*👉🏻इस दौरान एक-दूसरे को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मान एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और सामाजिक मजबूती को प्राथमिकता देते हुए मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने तथा हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।*

Comments

Popular posts from this blog