चलती Duster में लगी आग, टोल प्लाजा से पहले मचा हड़कंप; सवारों ने समय रहते बचाई जान



बहेड़ी से किच्छा जा रहे वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगने की सूचना, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही एक Renault Duster कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगी, जिसके बाद कार तेजी से आग की लपटों में घिर गई।जानकारी के अनुसार, वाहन में उस समय तीन लोग सवार थे। आग लगने का पता चलते ही सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही समय में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।वाहन की पहचान UP 47 P 8880 के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वाहन सलीम पुत्र हनीफ, निवासी बहेड़ी के नाम से बताया गया है।प्रारंभिक जानकारी में वाहन में स्पार्किंग के बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।फायर ब्रिगेड की तत्परता और वाहन सवारों की समय रहते दिखाई गई सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।बरेली ब्यूरो चीफ,मो यूनुस अंसारी

Comments

Popular posts from this blog