देवबंद उपकारागार में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित, बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट - मुकीम अब्बासी 

देवबंद (सहारनपुर):जामियातुल कुदसियात शिक्षा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को उपकारागार देवबंद के जेल परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जेल के सभी बंदी भाइयों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विभिन्न बीमारियों की आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं।इस अवसर पर संस्था के मैनेजमेंट डायरेक्टर मुकीम अब्बासी और संस्था सचिव कारी आमीर उस्मानी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेडिकल टीम में डॉ. असमा, डॉ. शाकिब, डॉ. शमशाद और डॉ. दिलशाद ने अपनी सेवाएं देते हुए बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की।कार्यक्रम के दौरान जेलर सुरेश कुमार और समस्त जेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिनकी उपस्थिति में यह कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वंचित वर्ग और बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।


 

Comments

Popular posts from this blog