6 माह से रुके वेतन को लेकर एडेड स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से की मुलाकात

डीपीआई (सेकेंडरी) ने जल्द वेतन जारी कराने का दिया आश्वासन, कर्मचारियों में जगी उम्मीद

रिपोर्ट - रोहित जायसवाल

जालंधर/चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026

पंजाब के एडेड स्कूलों के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर पिछले छह माह से लंबित वेतन का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि प्रदेश के एडेड स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले छह महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मांग की कि लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीपीआई (सेकेंडरी) सरदार सच्चर सिंह बल से बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया।डीपीआई (सेकेंडरी) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एडेड स्कूलों का रुका हुआ वेतन जल्द जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि भविष्य में वेतन भुगतान में इस प्रकार की देरी न हो, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राकेश कुमार, पठानिया जी तथा सतीश कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog