हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

संवाददाता- अंकित कुमार

हरदोई. हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ हो रही अभद्र टिप्पणियों और अपमान के विरोध में आज ब्लॉक सभागार सुरसा में एक विशाल विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ। इस प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी समाज के लोगों और धर्मप्रेमियों ने हिस्सा लिया और अपनी गहरी नाराजगी दर्ज कराई, यह आंदोलन भाजपा नेता धनंजय मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर आस्था का सम्मान, नहीं सहेंगे अपमान और जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई, सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा, हमारी आस्था और संस्कृति का अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्व लगातार हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे हैं, जिस पर अब पूर्ण विराम लगना जरूरी है। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ रासुका (NSA) जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog