Posts

श्री लाल बहादुर शास्त्री इन्टर कालेज मे मनाया गया टाइगर डे

Image
मैंलानी लखीमपुर खीरी स्क्रिप्ट लक्ष्मी कान्त गुप्ता हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर मैलानी के श्री लाल बहादुर शास्त्री इन्टर कालेज मे वन क्षेत्राधिकारी साहिद हसन व वन दारोगा राधे श्याम  मैलानी थाना प्रभारी निरिक्षक राम लखन पटेल आरक्षी शोभित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों व  प्रधानाचार्य जगदम्बा प्रसाद वर्मा अध्यापक हिरेन्द्र कुमार पुनीत श्री वास्तव अनुराधा व कमला रावत सुरेश कुमार सहित तमाम अध्यापक गणों व छात्र  छात्राओं ने टाइगर डे (बाघ का दिन)के अवसर पर माडल पेपरों पर चित्र बनाकर स्कूल मे प्रस्ताव किये इस अवसर सभी लोगो ने वृक्षारोपण किया तथा वन सम्पदा से मिलने वाले लाभों का हमारे जीवन मे क्या महत्व है इस पर भी प्रकाश डाला साथ टाईगर के सम्बन्ध मे वन क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को जागरूक करते हुए वन्य जीवों की रक्षा करने तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताएं तथा राहुल कुमार दुधवा सफारी ने भी अपने शब्दो मे टाइगर डे पर प्रकाश डाला इसी कृम थाना प्रभारी निरिक्षक मैलानी राम लखन पटेल ने भी पर्यावरण के सम्बन्ध मे जानकारी देते छात्र छात्राओं को जागरूक किया।

हर दिल अजीज युवा भाजपा नेता समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने नगर पंचायत निघासन के चौराहे पर पहुंचे कांवरियों को कराया जलपान

Image
हर दिल अजीज युवा भाजपा नेता समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने नगर पंचायत निघासन के चौराहे पर पहुंचे कांवरियों को कराया जलपान इंडिया रिपब्लिक से जिला पॉलिटिक्स अनिल कनौजिया की खास रिपोर्ट निघासन खीरी बेलरायां के हरद्वाही गांव से *गोला गोकर्ण नाथ* के लिए जा रही कांवड़ यात्रा निघासन के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही *समाजसेवी युवा भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता* व संतोष पाण्डेय ने भोले के भक्तों को जलपान कराया। साथ ही भोले के भक्तों के साथ हो गए भक्ति में लीन?

बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा राना से नवदिया बलजीत को जाने वाला मुख्य मार्ग हुआ जर्जर

Image
 बीसलपुर पीलीभीत बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा राना से नवदिया बलजीत को जाने वाला मुख्य मार्ग हुआ जर्जर और गड्ढों में तब्दील जिससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जी हां वहीं पर शिवभक्त कावड़ यात्रा पर जाने वाले भक्तों ने खुद कार सेवा करते हुए मिट्टी डालकर रास्ता बनाने में देखिए किस तरह जुटे हुए हैं   बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा राना के शिव भक्त शिव की भक्ति में लीन कावर रथी सेवादल दल के लोग कहां पर ले जाने के लिए रास्ता बनाने में अपना पूरा योगदान देते हैं वहीं पर देखा जाए उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ के आदेशों की अवहेलना ग्राम प्रधान द्वारा खुलेआम की जा रही है उनके आदेशों का नहीं हो रहा कोई पालन  कावर रथी सेवादल के शिव भक्त उमेश सिंह सुनील सिंह अशोक सिंह राजेश सिंह अखिलेश सहित तमाम शिव भक्तों कावड़ यात्रा के लिए अपने आप रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं जिससे ग्राम प्रधान पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। इंडिया रिपब्लिक के लिए मंडल प्रभारी हरिओम चौहान की रिपोर्ट

ब्लॉक बृजमनगंज के ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समिति की हुई बैठक*

Image
दिनांक 27/07/2022को सृष्टि सेवा संस्थान वह ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा संचालित किशोर किशोरी सशक्तीकरण अंडर क्लिनिक प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत बृजमनगंज ब्लॉक सभागार मे ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को लेकर बैठक किया गया जिसमे 25 ग्राम प्रधान को समुदाय आधारित बाल सुरक्षा समिति की सेवाओं को लेकर बातचीत किया गया, सहित 1098,1090,181,112आदि जिसमें ग्राम पंचायत- शिकारगढ़, पराशखण्ड,सोनाबन्दी, सोनचिरैया,बेला, हरैया मौलाही,इलाहावास अन्य ग्राम प्रधान सृष्टि सेवा संस्थान से सरस्वती ,नूतन,अनुराधा,, रामेश्वर,सुनील, उपस्थित रही।

संस्कारधानी मे संस्कार कांवर यात्रा का होगा भव्य आयोजन, यात्रा को लेकर कलेक्टर ऑफिस में हुई बैठक सम्पन्न।

 विजय सोनी जबलपुर संस्कार कांवर यात्रा जबलपुर ने शहर की सबसे बड़ी कांवर यात्रा का खिताब अपने नाम कर लिया है और कोरोना मे दो साल विराम लग जानें के कारण इस वर्ष और भव्य रूप में निकालने का आयोजन किया जा रहा है श्रावण मास के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को संस्कार कांवड़ यात्रा के आयोजन पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में नव निर्वाचित महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू की उपस्थिति में जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई । कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में  नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय अग्रवाल तथा संस्कार कांवड़ यात्रा आयोजन समिति की ओर से शिव यादव, नीलेश रावल, विजय रोहाणी, राजेश यादव आदि  मौजूद थे ।

गड्ढों में भरा पानी आम नागरिकों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत

Image
 ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत ग्राम कैचू टांडा तहसील अमरिया जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश से... बरेली मंडल से ब्यूरो रिपोर्ट हरिओम सिंह चौहान जनपद पीलीभीत के तहसील क्षेत्र अमरिया के कैचू टांडा का मामला... पीलीभीत अमरिया हाईवे रोड से कैचू टांडा तक भरा पानी, बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, गड्ढों में भरा पानी आम नागरिकों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत , कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे ,गड्ढों में भरा   रहता है पानी । सबसे ज्यादा स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतिदिन आने जाने के लिए बहुत परेशानी , कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी विभाग, वा किसी भी अधिकारी की नजर इस तरफ नहीं है पड़ती।

SDM गोला अनुराग सिंह व CHC अधीक्षक डॉ गणेश कुमार ने पूरी टीम के साथ मारा छापा

 गोला खीरी क़स्बा गोला मे धड़ल्ले से चल रहे अस्पतालो मे SDM गोला अनुराग सिंह व CHC अधीक्षक डॉ गणेश कुमार ने पूरी टीम के साथ मारा छापा कस्बा गोला मे चल रहे सैकड़ों अवैध अस्पतालों मे आए दिन मरीजों के साथ होती है कोई ना कोई अनहोनी इन्ही अस्पतालों में कई बार जच्चा-बच्चा की जा चुकी है जाने कई बार शिकायतों के बाद कुंभकरण की नींद सो रहे प्रशासन ने कस्बे गोला के दो अस्पतालों में जड़ा ताला  *इंडिया रिपब्लिक*   *श्याम यादव*