Posts

Showing posts from December, 2025
Image
नगर पालिका परिषद का नाकाम विकास, गैरज़रूरी कार्यों में उड़ाया जा रहा सरकारी धन   रिपोर्ट: सोहेल हमजा, बदायूं बदायूं नगर पालिका परिषद में चल रहे विकास कार्यों की हकीकत सामने आ रही है, जहां अधिकांश योजनाएं नाकामयाबी की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। नगर पालिका परिषद बदायूं उन कार्यों को दोबारा कराने में जुटी है, जो पहले से ही सही स्थिति में मौजूद हैं, जबकि वास्तविक जरूरत वाली गलियों और सड़कों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। ताजा मामला बदायूं के **खंडसारी मोहल्ला छ सड़का** क्षेत्र का है, जहां एक ऐसी गली का निर्माण कराया जा रहा है जो पहले से ही ठीक-ठाक हालत में थी। इसके उलट, आसपास की कई जर्जर गलियां ऐसी हैं जिन्हें तत्काल निर्माण की जरूरत थी, लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर सरकारी धन की बर्बादी है। इतना ही नहीं, छ सड़का क्षेत्र में नाले के निर्माण को लेकर भी नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां पुराने नाले की मरम्मत करने के बजाय सड़क को बीच से खोदकर नया नाला बना दिया गया, जिससे न तो समस्या का स्थायी समाधान हुआ और न ही सड़क की हा...
Image
  खनन करते हुए जेसीबी और डंपर को पकड़ कर खनन निरक्षक ने पुलिस को सुपुर्द किया रिपोर्टर- मनीष कुमार एम बी सम्भल ( बहजोई ) -आज सुबह तहसील व जनपद सम्भल के ग्राम सकरपुर में खनन निरीक्षक शिवम कुमार  द्वारा साधारण  मिट्टी का अवैध खनन करते हुए जेसीबी और डंपर को  पकड़ कर थाना कैला देवी में सुपुर्द किया गया।  खनन निरीक्षक द्वारा बताया गया कि माह नवम्बर एवं  दिसम्बर में अवैध खनन/परिवहन करते हुए कुल 50 प्रकरण में वाहनों/मशीनों को जनपद के विभिन्न थानों में सुपुर्द किया है जिनपे समन की करवाई कर राजस्व वसूला गया है। शासन की प्राथमिकता पूरे प्रदेश में अवैध खनन व परिवहन में पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है। जिलाधिकारी महोदय जनपद सम्भल द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व परिवहन बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
Image
जयपुर में गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न जयपुर, राजस्थान | रिपोर्टर: रोहित कुमार सिंधी परम पूज्य गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज, विधायक हवा महल के जन्मदिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को जयपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कनक वृंदावन, आमेर रोड पर विशाल जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के मौके पर जन सेवक विष्णु प्रताप सिंह (विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र) ने गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। जयपुर सहित पूरे क्षेत्र में समाज कल्याण और जनहित के कार्यों के माध्यम से वे सभी के कल्याण के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान एवं टीम विष्णु प्रताप सिंह, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से गुरुदेव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं...
Image
निरीक्षक विशाल संगारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित सह संपादक मनोज कुमार सिंह दिनांक 28.12.2025 जनपद सीतापुर में नियुक्त निरीक्षक विशाल संगारी को उनके द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदार पुलिसिंग के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। निरीक्षक विशाल संगारी ने वर्ष 2023 में मेरठ जनपद में तैनाती के दौरान एक गंभीर एवं संवेदनशील धर्मपरिवर्तन प्रकरण में पैसों के प्रलोभन के माध्यम से आपराधिक मामलों में धाराओं में परिवर्तन कराने वाले संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। उक्त गिरोह द्वारा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे कानून व्यवस्था एवं न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। निरीक्षक विशाल संगारी द्वारा सूझबूझ, गोपनीय जांच, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन तथा विधिसम्मत कार्रवाई के माध्यम से गिरोह की गतिविधियों का खुलासा कर उसके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। उनके इस कार्य से न केवल अपराधियों पर अंकुश लगा, बल्कि कानून के शासन को ...
Image
शीतलहर के दृष्टिगत एसडीएम मुसाफिरखाना ने गो आश्रय स्थल मंगरौरा का किया निरीक्षण, केयरटेकरों को वितरित किए कंबल अतुल त्रिवेदी ब्यूरो चीफ अमेठी  अमेठी। शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत गो आश्रय स्थल मंगरौरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने गौशाला में शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए चारे, पेयजल, साफ-सफाई, ठहराव एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ठंड के मौसम को देखते हुए गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में तैनात केयरटेकरों को शीतलहर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। उन्होंने केयरटेकरों से गोवंश की नियमित देखरेख, समय पर चारा-पानी उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
Image
बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अतुल त्रिवेदी ब्यूरो चीफ अमेठी अमेठी । महिला कल्याण विभाग द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम (दिनांक 27 नवम्बर, 2025 से 08 मार्च, 2026 तक) आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 को जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अमेठी में बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम–2006 के अंतर्गत दिए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। साथ ही बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिनमें नवजात शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, बाल एवं मातृ स्वास्थ्य सं...
Image
 यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन पंकज मास्टर (ब्यूरो बलिया)   बलिया पुलिस इन दिनों लगातार अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है l हाफ एनकाउंटर के लिए चर्चा में आई बलिया पुलिस ने बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बहुचर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल कुल पांच अभियुक्तों का हाफ एनकाउंटर किया है l वही पुलिस के डर से एक नामज़द आरोपी रॉबिन सिंह मऊ थाने में आत्म समर्पण कर चुका है l उभांव पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर आयुष यादव के हत्या में वांछित 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है l जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है l पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त 02 पहिया वाहन व अवैध असलहा बरामद बरामद किया है. एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला (उत्तरी) ने बयान जारी कर बताया कि 21 दिसम्बर को थाना उभांव पुलिस टीम रात्रि में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में प्रयासरत थी l मूखबीर से सूचना मिली कि चैनपुर के पास बंधे पर कुछ बदमाश कुछ वाहनों के साथ आये है और कोई घटना कारित करने वाले हैl इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस उक्त स्थान पर प...
Image
ससुर खदेरी नदी पुल के नीचे मिला नवजात का शव, भ्रूण हत्या की आशंका लोकेशन - कौशाम्बी संवाददाता श्रीकुश मिश्रा की खास रिपोर्ट -  कौशाम्बी । पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल के नीचे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जिससे यह घटना और भी गंभीर हो जाती है। लोगों को आशंका है कि कहीं अवैध रूप से लिंग परीक्षण या भ्रूण हत्या तो नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र में अस्पतालों की भरमार होने के कारण लोग इस घटना को किसी बड़े अवैध नेटवर्क से भी जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में...
Image
 रामगढ़ में बंदरों का आतंक को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन रामगढ़ कस्बे में इन दीनो बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा हो गया है कस्बे वासी इतने परेशान हैं की अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है लोगों ने लाखों रुपए के जाल लगवा लिए फिर भी आतंक बंदरों का कम नहीं हो रहा प्रतिदिन किसी न किसी को बंदर खा जाते हैं यह बंदर कई लोगों को पहले भी टारगेट कर चुके हैं लेकिन रामगढ़ का प्रशासन व नगर पालिका कस्बे वासियों का कहना है की नगर पालिका हर साल बंदरों के नाम पर टेंडर जारी कर खाना पूर्ति कर देती है लेकिन आज तक इनका कोई समाधान नहीं निकल रहा है आखिर परेशान होकर कस्बे वासियों ने ईसीजीएम दिनेश कुमार शर्मा के माध्यम से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया कस्बे वासियों का कहना है की प्रशासन की नींद कब खुलेगी. जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता. कस्बे वासियों का कहना है कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है अगर जल्द से जल्द बंदर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में जवाहरलाल तनेजा. जय राम मीणा. एडवोकेट अमित भारद्वाज. राजक...
Image
  आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही 87 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपीया गिरफ्तार बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने पर कार्यवाही की गई।अप0क्रं0 644/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 14.12.2025 को मुखबिर  सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के ग्राम हिर्री  जाकर  रेड कार्यवाही किया गया जिसमे एक महिला राधिका सोनी पति स्व0बनसलाल सोनी उम्र 45 वर्ष सा0 हिर्री थाना सारंगढ़ का निवासी अपने घर आंगन से सफेद रंग के पांच नग 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरीकेन में भरा करीब 75 लीटर, सफेद रंग के पांच-पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरीकेन में भरा 10 लीटर एवं एक दो लीटर क्षमता वाली सफेद रंग के बोतल में भरा 02 लीटर जुमला- 87 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 04 नग इस्त...
Image
 प्रशासन के लिए नासूर बना खप्टिहा 56/2 का अवैध खनन - खदान संचालक की अगुवाई में जारी है अवैध खनन काला कारोबार - नदी की जलधारा में गरज रहीं भारी-भरकम मशीने बांदा। पैलानी तहसील के अन्तर्गत खप्टिहाकला में संचालित होने वाली 56/2 की खदान शुरू से ही विवादों के घेरे मंे है। कभी खदान संचालक द्वारा नदी की जलधारा को बांधकर अवैध पुल बनाया जाता है। जिसको प्रशासन के द्वारा ढहाया गया था। इस अवैध कार्य को अभी समय भी नहीं गुजरा था कि फिर से खदान में मनमानी का दौर शुरू हो गया है। अवैध खनन का पुराना शातिर खिलाड़ी इस खदान का संचालक खुलेआम दबंगई के बल पर नदी की जलधारा में अवैध खनन कार्य को अंजाम दे रहा है। इतना ही नहीं इस खदान के संचालक को एसटीएफ की कार्यवाही का जरा भी भय नहीं है। तभी खदान संचालक ने नदी की जलधारा में भारी-भरकम प्रतिबंधित मशीनों को उतार दिया है। जिनसे सूर्य ढलते ही अवैध बाबू का खनन तेजी से होता है। खदान से अवैध तरीके से निकाली गई बालू को ओवरलोड ट्रकों में भरकर रवाना कर दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस खदान से का कर्ता-धर्ता अवैध खनन कराने में पुराना माहिर खिलाड़ी है।  जानकारी क...
Image
भायडी शिवारात बिबट्याचे दर्शन; शेतकऱ्यांमध्ये भीतीचे वातावरण रिपोर्ट - संजीव पाटिल भायडी शिवराय बिबट्या आढळला शेतकऱ्यांमध्ये भितीचे वातावरण भायडी , तळणी , विरेगाव , बाभुळगाव शिवरात बिबट्या ची दहशत वन विभागाने बिबट्या जेरबंद करण्याची मागणी   जालना जिल्हा रिपोर्टर संजीव पाटील  जालना जिल्हा  भोकरदन तालुक्यातील भायडी शिवारात माजी आमदार संतोष दसपुते यांच्या भायडी शिवारातील शेतात सागवान वृक्षजवळ काल दिनांक  सोमवार रोजी बिबट्या दिसला.या मुळे शेतकऱ्यां मध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे.वन विभागाने बिबट्या चां त्वरीत बंदोबस्त करण्याची मागणी भायडी येथील शेतकरी गावकऱ्यांनी केली आहे.गेल्या आठ ते दहा दिवसा पासून  ,विरेगाव भायडी,तळणी , बाभुळगाव शिवरात परीसरात बिबट्या आढळला त्यामुळे शेतकऱ्यांना रात्री गव्हाला पाणी देण्या साठी जाणे बंद झाले आहे. मागच्या सोमवारी समाधान माळोदे आणि  त्यांच्या पत्नी ला गव्हाला पाणी देत असताना बिबट्या दिसला. बिबट्या चे दर्शन झाले. बिबट्या च असेलच असे नक्की म्हणता येणार नाही वन विभागाचे म्हणणे.वन विभाग बिबट्या चे असेलच असे नक्की म्हणता ...

बांदा में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
बांदा में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार -बांदा-थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त चुनवाद पुत्र जगन्नाथ निवासी माचा थाना तिन्दवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना तिन्दवारी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ग्राम माचा में व्यक्ति द्वारा अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है तथा उक्त व्यक्ति अवैध गांजे को सुखाकर उसकी बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंगवा डेरा के पास से अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 261 ग्राम अवैध हरा गांजा तथा 505 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।वही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त शनी उर्फ गोलू पुत्र अर्जुन उर्फ भोला निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया गया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पचुल्ला पुलिया के पास थैला में कुछ लिये हुए खड़ा था।पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से पूछत...
Image
  सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से की मुलाक़ात लोकेशन : संत कबीर नगर,  रिपोर्ट : विजय कुमार सैनी  लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पंचायतीराज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एंव हज विभाग से मुलाकात कर अब्दुल अजीम ने जन मानस की समस्याओं से रूबरू कराते हुए कहा कि कुछ समस्याएं काफी जटिल थीं जिनका समाधान होना जनहित में सर्वोपरि है।   अब्दुल अजीम ने श्री राजभर को क्षेत्र की अनेक समस्याओं को विस्तार से बता कर समाधान हेतु आग्रह किया। उन्होंने आगे बताया कि जन हित में समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए मंत्री श्री राजभर ने समाधान हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की समस्या जल्द से जल्द समाप्त होगी।