सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से की मुलाक़ात

लोकेशन : संत कबीर नगर, रिपोर्ट : विजय कुमार सैनी 

लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पंचायतीराज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एंव हज विभाग से मुलाकात कर अब्दुल अजीम ने जन मानस की समस्याओं से रूबरू कराते हुए कहा कि कुछ समस्याएं काफी जटिल थीं जिनका समाधान होना जनहित में सर्वोपरि है। 

 अब्दुल अजीम ने श्री राजभर को क्षेत्र की अनेक समस्याओं को विस्तार से बता कर समाधान हेतु आग्रह किया। उन्होंने आगे बताया कि जन हित में समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए मंत्री श्री राजभर ने समाधान हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की समस्या जल्द से जल्द समाप्त होगी।

Comments

Popular posts from this blog