जयपुर में गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

जयपुर, राजस्थान | रिपोर्टर: रोहित कुमार सिंधी

परम पूज्य गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी महाराज, विधायक हवा महल के जन्मदिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को जयपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कनक वृंदावन, आमेर रोड पर विशाल जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।


जन्मदिवस के मौके पर जन सेवक विष्णु प्रताप सिंह (विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र) ने गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


गुरुदेव श्री बालमुकुंद आचार्य जी सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। जयपुर सहित पूरे क्षेत्र में समाज कल्याण और जनहित के कार्यों के माध्यम से वे सभी के कल्याण के लिए समर्पित हैं।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान एवं टीम विष्णु प्रताप सिंह, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से गुरुदेव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रे

षित की गईं।

Comments

Popular posts from this blog