यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन
पंकज मास्टर (ब्यूरो बलिया)
बलिया पुलिस इन दिनों लगातार अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है l हाफ एनकाउंटर के लिए चर्चा में आई बलिया पुलिस ने बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बहुचर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल कुल पांच अभियुक्तों का हाफ एनकाउंटर किया है l वही पुलिस के डर से एक नामज़द आरोपी रॉबिन सिंह मऊ थाने में आत्म समर्पण कर चुका है l उभांव पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर आयुष यादव के हत्या में वांछित 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है l जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है l
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त 02 पहिया वाहन व अवैध असलहा बरामद बरामद किया है. एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला (उत्तरी) ने बयान जारी कर बताया कि 21 दिसम्बर को थाना उभांव पुलिस टीम रात्रि में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में प्रयासरत थी l
मूखबीर से सूचना मिली कि चैनपुर के पास बंधे पर कुछ बदमाश कुछ वाहनों के साथ आये है और कोई घटना कारित करने वाले हैl इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर चेकिंग शुरू कर दी. बदमाशों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने के नीयत से हमला कर दिया गयाl पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में बदमाशों के पैर में गोली मारी गयी l
गोली लगने से बदमाश घायल हो गयेl सभी घायल बदमाशों ने बारी-बारी से अपना नाम बताया जिसमें नितिश उर्फ अभयरंजन पुत्र राजमंगल, आशीष उर्फ सतीश पुत्र जयप्रकाश, दीलीप उर्फ राका पुत्र राजेन्द्र और राहुल वर्मा पुत्र विन्धयाचल प्रसाद शामिल हैl बदमाशों ने बताया कि मेरा एक साथी आनन्द कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी बदमाशों के दाहिने पैर में पुलिस ने गोली मारी है l
पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि 13 दिसम्बर 2025 को बेल्थरा रोड कस्बा में आयुष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थीl घायल बदमाश नितिश,आशीष उर्फ सतीश, दीलिप उर्फ राका व राहुल वर्मा का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा हैl पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से 02 चार पहिया वाहन व आयुष यादव उर्फ राहुल के हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई. अभियुक्तों की जामा तलाशी में अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है.
आप को बताते चले कि आयुष हत्या कांड में एक नामज़द अभियुक्त रॉबिन सिंह ने मऊ थाने में 20 दिसम्बर को देर शाम आत्मसमर्पण किया है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रॉबिन सिंह यह बताते नजर आ रहा है कि मुझे फर्जी तरीके से फसाया गया है, मैं निर्दोष हूं, मेरे पास साक्ष्य है, पुलिस प्रशासन के द्वारा परेशान किये जाने के कारण एसपी और बड़े अधिकारियों के कहने पर मैं मऊ कोतवाली में हाज़िर हो रहा हूँ. पुलिस अपनी जांच करे, अगर मैं गलत हूं तो मुझे फसाया जाए अगर मैं सही हूं छोड़ दिया जाए ll

Comments
Post a Comment