बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अतुल त्रिवेदी ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम (दिनांक 27 नवम्बर, 2025 से 08 मार्च, 2026 तक) आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 को जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अमेठी में बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम–2006 के अंतर्गत दिए गए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की या 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। साथ ही बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिनमें नवजात शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, बाल एवं मातृ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं,

Comments
Post a Comment