निरीक्षक विशाल संगारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
सह संपादक मनोज कुमार सिंह
दिनांक 28.12.2025
जनपद सीतापुर में नियुक्त निरीक्षक विशाल संगारी को उनके द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदार पुलिसिंग के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
निरीक्षक विशाल संगारी ने वर्ष 2023 में मेरठ जनपद में तैनाती के दौरान एक गंभीर एवं संवेदनशील धर्मपरिवर्तन प्रकरण में पैसों के प्रलोभन के माध्यम से आपराधिक मामलों में धाराओं में परिवर्तन कराने वाले संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। उक्त गिरोह द्वारा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे कानून व्यवस्था एवं न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।
निरीक्षक विशाल संगारी द्वारा सूझबूझ, गोपनीय जांच, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन तथा विधिसम्मत कार्रवाई के माध्यम से गिरोह की गतिविधियों का खुलासा कर उसके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। उनके इस कार्य से न केवल अपराधियों पर अंकुश लगा, बल्कि कानून के शासन को सुदृढ़ करने एवं पुलिस प्रशासन की विश्वसनीयता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निरीक्षक विशाल संगारी की इस सराहनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी पुलिस बल की सशक्त नींव होते हैं तथा समाज में कानून के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करते हैं।
निरीक्षक विशाल संगारी को प्रदान किया गया यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस बल की प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Comments
Post a Comment