Posts

Showing posts from January, 2026
Image
सराय अकील में सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश, छात्रों ने लिया “जीवन रक्षा” का संकल्प कौशाम्बी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सराय अकिल थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा एक व्यापक, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और भावी पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल वीर प्रताप सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर करन चौराहा स्थित डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सबसे प्रभावशाली प्रस्तुति रही नुक्कड़ नाटक “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के भयावह एवं हृदयविदारक परिणामों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, तेज रफ्तार...
Image
  बिजली विभाग की कुंभकर्णी नींद से कभी भी जा सकती है ग्रामीणों की जान, तिल्हापुर ग्राम पंचायत में मौत को खुला न्योता    कौशाम्बी, संवाददाता श्रीकुश मिश्रा की खास रिपोर्ट   नेवादा विकास खंड के तिल्हापुर ग्राम पंचायत में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ग्रामीणों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।कई वर्षों से टूटे हुए बिजली के खंभे आज तक दुरुस्त नहीं किए गए हैं, जबकि ग्रामीण बार-बार शिकायत कर चुके हैं। विभाग हर बार केवल एक ही रटा-रटाया जवाब देता है — “बिजनेस प्लान में प्राक्कलन बन रहा है, शिकायत ऊपर भेज दी गई है।”ग्रामीणों का सवाल है कि जब किसी की जान चली जाएगी, तब क्या प्राक्कलन बनेगा? पांच फुट ऊंचाई पर झूलती मौत ग्राम पंचायत में दो बिजली के पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। एक पोल की बिजली की तार जमीन से मात्र लगभग पांच फुट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और मवेशी कभी भी करंट की चपेट में आ सकते हैं। दूसरे सिरे पर हालात और भी भयावह हैं — तिल्हापुर पुलिस चौकी के ठीक सामने नीम के पेड़ में तारों का जाल बनाकर अवैध व असुरक्षित कनेक्शन दिया जा रहा है। यह स्थिति न ...
Image
  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार का रक्तदान शिविर लखनऊ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा मानवता और सेवा भाव को समर्पित एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी 2026 (रविवार) को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) लखनऊ के शताब्दी फेज–2 स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।यह रक्तदान शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेगा। आयोजकों ने शहर के सभी रक्तवीरों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने कहा कि “आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है।” रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर एक बड़ी राहत साबित होगा। स्वेच्छा से रक्तदान करने के इच्छुक लोग आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए डॉ. सुनील कुमार वर्मा मोबाइल: 7317061356 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस मित्र परिवार की यह पहल समाज में सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।
Image
कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार संवाददाता श्रीकुश मिश्रा कौशाम्बी । जनपद में अपराधियों पर लगातार सख्ती और तकनीकी दक्षता के बल पर कौशाम्बी पुलिस एक के बाद एक बड़ी सफलताएँ हासिल कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत निगरानी और स्पष्ट निर्देशों का परिणाम है कि बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन फ्राड करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।दिनांक 09.01.2026 को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में थाना मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सटीक योजना बनाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की। यह गिरोह भोले-भाले और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन खातों के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की रकम का लेन-देन करता था। पुलिस की सूझबूझ से समय रहते इस संगठित अपराध की जड़ तक पहुंच बनाई गई। पुलिस अधीक्षक ...
Image
  समय पर पहुंची 1962 पशु हेल्पलाइन टीम ने बचाई गोमाता की जान, ग्रामीणों ने किया सम्मान संवाददाता - सुनील वर्मा बाराबंकी जिले के ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर में एक लावारिस गोमाता रात के समय असहनीय प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि बच्चे के पैर बाहर निकल आए थे और गोमाता की जान पर संकट बना हुआ था।गांव के बच्चों और अमरेश नामक युवक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पशुपालन विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1962 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 की आपातकालीन पशु चिकित्सा टीम, जिसमें डॉ. बीरेंद्र वर्मा, सहयोगी बृजेंद्र वर्मा और पायलट विपिन कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची।टीम ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से उपचार करते हुए सफलतापूर्वक बछड़े को बाहर निकाला और गोमाता की जान बचाई। डॉक्टरों की तत्परता और कुशल उपचार से गोमाता को नया जीवन मिला।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर डॉक्टर और उनकी टीम नहीं पहुंचती, तो गोमाता को बचा पाना मुश्किल हो जाता। गांव के लोगों ने पशु चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
Image
हत्या के बाद गोमती नदी में फेंकी गई लाश, पुलिस ने बरामद किया शव शराब के दौरान विवाद में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी अमेठी,अतुल कुमार शुकुल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमऊ ग्राम सभा के पूरे मल्हान गांव में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गोमती नदी में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव बरामद कर लिया।मृतक की पहचान रमेश कुमार मल्लाह (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से टेंपो चालक था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार रमेश बीती रात गांव के बगल स्थित एक अन्य गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीने के लिए निकल गया। बताया जा रहा है कि शराब के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद नशे की हालत में अज्ञात लोगों ने रमेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी में फेंक दिया।सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल के पास खून के निशान और एक चप्पल दिखाई दी, जिससे अनहो...
Image
महंगाई, बेरोजगारी, जमिनी के हक व जनहित के प्रश्नों के लिए १९ जनवरी को पालघर में जिलाव्यापी लॉन्ग मार्च पालघर/भूमिका राजपुरोहित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व ठाणे-पालघर जिला कमिटी की ओर से ६ जनवरी २०२६ को तलासरी तालुका के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें केंद्र व राज्य सरकारों की भाजपा-नीत सरकारों की पिछले ग्यारह वर्षों की नीतियों के कारण ग्रामीण व शहरी भागों की करोड़ों सामान्य जनता महागाई, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, बीमारी और भूमिहीनता के गर्त में ढकेल दी गई है, ऐसा आरोप लगाया गया। दूसरी ओर देश की अपार संपत्ति अदानी, अंबानी, टाटा, बिर्ला, जिंदाल जैसे बड़े उद्योगपतियों के गले में डालने का काम सरकार द्वारा शुरू होने का पार्टी ने कहा है। इन नीतियों के खिलाफ जनता में बढ़ रहे असंतोष को दबाने के लिए एक ओर तानाशाही कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धर्म व जाति के आधार पर समाज में फूट डालने की साजिश शुरू होने का दावा पार्टी ने किया। वनजमीनें, कसजमीनें, देवस्थान, इनाम, गायरान, सरकारी, राबी व तळघर जमीनें कई वर्षों के संघर्ष के बाद भी किसान व आदिवासियों के नाम ...
Image
 भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार   भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को नियमित जांच के दौरान RPF ने प्लेटफॉर्म संख्या 4–5 के बीच एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान भूषण कुमार (19 वर्ष), पिता धनंजय यादव, निवासी चोरहर, थाना खरीक बाजार, नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। RPF अधिकारियों के अनुसार युवक के पास से Old Monk XXX Rum की 21 बोतलें और Black Tiger Whisky की 4 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान युवक शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण RPF ने उसे गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, भागलपुर को सौंप दिया है। कार्रवाई IPF अवनीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ASI राकेश कुमार यादव एवं RPF टीम द्वारा की गई।