गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार का रक्तदान शिविर

लखनऊ।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा मानवता और सेवा भाव को समर्पित एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी 2026 (रविवार) को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) लखनऊ के शताब्दी फेज–2 स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।यह रक्तदान शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेगा। आयोजकों ने शहर के सभी रक्तवीरों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने कहा कि

“आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है।”

रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर एक बड़ी राहत साबित होगा।

स्वेच्छा से रक्तदान करने के इच्छुक लोग आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए

डॉ. सुनील कुमार वर्मा

मोबाइल: 7317061356

पर संपर्क कर सकते हैं।


पुलिस मित्र परिवार की यह पहल समाज में सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।

Comments

Popular posts from this blog