भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई



अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
 

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को नियमित जांच के दौरान RPF ने प्लेटफॉर्म संख्या 4–5 के बीच एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान भूषण कुमार (19 वर्ष), पिता धनंजय यादव, निवासी चोरहर, थाना खरीक बाजार, नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। RPF अधिकारियों के अनुसार युवक के पास से Old Monk XXX Rum की 21 बोतलें और Black Tiger Whisky की 4 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान युवक शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण RPF ने उसे गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, भागलपुर को सौंप दिया है।

कार्रवाई IPF अवनीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ASI राकेश कुमार यादव एवं RPF टीम द्वारा की गई।

Comments