Posts

Image
 महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मराठवाड़ा में तीन हजार मरीजों को 25 करोड़ रुपये की सहायता दी रिपोर्ट - ब्यूरो प्रमुख डॉ.आर के अरसुल मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ महाराष्ट्र राज्य में विशेष रूप से मराठवाड़ा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गरीब मरीजों के लिए एक बड़ा सहारा बन गया है, जनवरी से जून 2025 तक छह महीनों में, महाराष्ट्र सरकार ने तीन हजार उनतीस मरीजों को 25 करोड़ 58 लाख 31 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की है। मराठवाड़ा संभाग में, शाहू छत्रपति संभाजीनगर जिले ने 663 मरीजों को 33 लाख 38 हजार रुपये की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये, बीड जिले ने 610 मरीजों को 4 करोड़ 89 लाख 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। परभणी जिले ने 533 मरीजों को 4 करोड़ 67 लाख 82 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। लातूर जिले के लिए, 385 रोगियों के लिए 3 करोड़ 29 लाख 55 हजार रुपये, 367 रोगियों के लिए 3 करोड़ 11 लाख 45 हजार रुपये, 323 रोगियों के लिए 2 करोड़ 80 लाख 20 हजार रुपये, 257 रोगियों के लिए 2 करोड़ 21 लाख रुपये, 132 रोगियों के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपये आदि, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता...
Image
  सर्पदंश से वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन डंडोतिया घायल, ग्वालियर रेफर रिपोर्ट - मुनबर खान मुरैना । मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी श्याम मोहन डंडोतिया को सर्प ने दंश मार दिया। घटना 25 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे की है, जब वे अपने खेत के कुएं पर चबूतरे पर बैठे थे। उसी दौरान सर्प ने उनके बांये पैर पर दो स्थानों पर दंश किया।सर्पदंश के बाद वे तत्काल गांव देवरी पहुंचे और परिजनों के साथ मुरैना चिकित्सालय में भर्ती हुए। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज जेएएच अस्पताल की 1000 बेड वाली आईसीयू के डी ब्लॉक में चल रहा है।
Image
  पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संपन्न  रिपोर्टर ध्रुव जायसवाल   बैकुंठपुर - देशव्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन मानस भवन मे किया गया।  इस अवसर पर अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर किया।  कार्यक्रम मुख्य से कार्यक्रम प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, ललन प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, सीए प्रशांत गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिल साहू,चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर,उपाध्याय प्यारे साहू,जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, जिला मंत...
Image
  बीड शहर दहला, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या डॉ आर के अरसुल बीड शहर में, लगभग 8:30 बजे, माने कॉम्प्लेक्स बीड के सामने सड़क पर दो युवकों के बीच बहस हुई। यश देवेंद्र ढाका, उम्र 22, जो यश ढाका का सामना कर रहा था, गुस्से में आ गया और उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में एक धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। जैसे ही संबंधित पुलिस स्टेशन को घटना के बारे में पता चला, मरीज को तुरंत बीड शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां के चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया घायल और मृत व्यक्ति की सूचना मिलने के बाद शहर में तनाव और दहशत फैल गई। हत्या की जांच जल्दी पूरी कर ली गई और आरोपी को आधे घंटे के भीतर हथकड़ी लगाकर बंद कर दिया गया। कई लोगों की राय है कि इस घटना ने बीड शहर में कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी है।
Image
 झालावाड़ में नगर परिषद की कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र रिपोर्ट – हामिद अली, झालावाड़ (राजस्थान) झालावाड़। आज नगर परिषद टीम ने नगरीय क्षेत्र झालावाड़ में ऑडिटोरियम रोड पीजी कॉलेज के पास अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की। इस दौरान अवैध एवं अस्थाई गुमटियां, ठेले-थड़ियां और सड़क पर रखे सामान को हटाया गया।टीम ने मौके से एक काउंटर और तीन गुमटियों को ज़ब्त किया तथा संबंधित लोगों पर ₹3000 का जुर्माना भी लगाया।नगर परिषद की यह कार्यवाही अधिशासी अभियंता श्री मनीष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान नगर परिषद निरीक्षक एवं दस्ता प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, अतिक्रमण टीम के सदस्य योगेश कुमार, तंवर सिंह, मनोज कुमार, लखन संगत, अभिषेक गुर्जर एवं सेक्टर जमादार मनोज कुमार मौजूद रहे।
Image
  खनिज माफिया के आगे बौना हुआ प्रशासन-कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हो पाई करोड़ों की वसूली  रिपोर्ट - आकाश प्रजापति  मानपुर/उमरिया अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर हमेशा से प्रदेश भर में हमारा उमरिया जिला पूर्व चर्चित रहा है।यहां ताजा मामला भी एक खनिज माफिया से जुड़ा हुआ है जिस पर जिले के तत्कालीन कलेक्टर महोदय द्वारा करोड़ों की वसूली का आदेश पारित होने के महीनों बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसे देखकर ऐसा पति होता है कि जिलेभर का प्रशासन इन महाशय के आगे नतमस्तक होकर अपनी किंकर्तव्यविमूढ़ता उजागर कर रहा है,ज्ञात हो कि प्रशांत कुमार द्विवेदी जी के ऊपर बल्हौंड़ उत्खनन विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में ग्राम मोहबला तहसील मानपुर में रेत खनिज का अवैध भंडारण करने पर प्रकरण क्रमांक 193/अ-67/ 2019-20 माननीय कलेक्टर महोदय उमरिया के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत ₹ 3,54,62,250 (तीन करोड़ चौवन लाख बांसठ हजार दो सौ पचास रुपए) का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए तीन दिवस के भीतर उक्त राशि जमा नहीं किए जाने की दशा में बकायादार के नामे की भूमि को मध्यप्रदेश शासन दर्ज कर अंकित करने तहसी...
Image
 जीएसटी के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी आज कारोबारियों से गाँधी चौक उमरिया पर करेगी बात उमरिया जिले से पत्रकार आकाश प्रजापति की रिपोर्ट कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर कल दिनांक 26 सितंबर को सांय 4 बजे गांधी चौक उमरिया में जीएसटी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी व्यापारियों से मुलाकात करेगी।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हाल ही में जीएसटी में मामूली कटौती कर इसे उत्सव की तरह मना रही है,लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले आठ वर्षों में इसी सरकार ने व्यापारियों और आम जनता की जेब से करोड़ों-करोड़ रुपये वसूले हैं।यह कोई उपहार नहीं,बल्कि पहले लूटा गया पैसा है,जिसे अब चुनावी फायदे के लिए वापस किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति का विरोध करती है और व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए कल व्यापारियों से सीधे संवाद करेगी।हम भाजपा सरकार से सवाल पूछेंगे कि आखिर व्यापारियों से लूटा गया पैसा कब और कैसे जनता को वापस किया जाएगा ?उन्होंने बताया कि जन हितैषी इस कार्यक्रम में ...