झालावाड़ में नगर परिषद की कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

रिपोर्ट – हामिद अली, झालावाड़ (राजस्थान)

झालावाड़। आज नगर परिषद टीम ने नगरीय क्षेत्र झालावाड़ में ऑडिटोरियम रोड पीजी कॉलेज के पास अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की। इस दौरान अवैध एवं अस्थाई गुमटियां, ठेले-थड़ियां और सड़क पर रखे सामान को हटाया गया।टीम ने मौके से एक काउंटर और तीन गुमटियों को ज़ब्त किया तथा संबंधित लोगों पर ₹3000 का जुर्माना भी लगाया।नगर परिषद की यह कार्यवाही अधिशासी अभियंता श्री मनीष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान नगर परिषद निरीक्षक एवं दस्ता प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, अतिक्रमण टीम के सदस्य योगेश कुमार, तंवर सिंह, मनोज कुमार, लखन संगत, अभिषेक गुर्जर एवं सेक्टर जमादार मनोज कुमार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog