सर्पदंश से वरिष्ठ पत्रकार श्याम मोहन डंडोतिया घायल, ग्वालियर रेफर
रिपोर्ट - मुनबर खान
मुरैना। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्यप्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी श्याम मोहन डंडोतिया को सर्प ने दंश मार दिया। घटना 25 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे की है, जब वे अपने खेत के कुएं पर चबूतरे पर बैठे थे। उसी दौरान सर्प ने उनके बांये पैर पर दो स्थानों पर दंश किया।सर्पदंश के बाद वे तत्काल गांव देवरी पहुंचे और परिजनों के साथ मुरैना चिकित्सालय में भर्ती हुए। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज जेएएच अस्पताल की 1000 बेड वाली आईसीयू के डी ब्लॉक में चल रहा है।

Comments
Post a Comment