जीएसटी के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी आज कारोबारियों से गाँधी चौक उमरिया पर करेगी बात


उमरिया जिले से पत्रकार आकाश प्रजापति की रिपोर्ट

कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर कल दिनांक 26 सितंबर को सांय 4 बजे गांधी चौक उमरिया में जीएसटी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी व्यापारियों से मुलाकात करेगी।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हाल ही में जीएसटी में मामूली कटौती कर इसे उत्सव की तरह मना रही है,लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले आठ वर्षों में इसी सरकार ने व्यापारियों और आम जनता की जेब से करोड़ों-करोड़ रुपये वसूले हैं।यह कोई उपहार नहीं,बल्कि पहले लूटा गया पैसा है,जिसे अब चुनावी फायदे के लिए वापस किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीति का विरोध करती है और व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए कल व्यापारियों से सीधे संवाद करेगी।हम भाजपा सरकार से सवाल पूछेंगे कि आखिर व्यापारियों से लूटा गया पैसा कब और कैसे जनता को वापस किया जाएगा ?उन्होंने बताया कि जन हितैषी इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक आदरणीय श्री अजय सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों,संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर गांधी चौक, उमरिया पहुंचकर इस जनसंवाद का हिस्सा बनें।

Comments

Popular posts from this blog