नर्मदा नहर आधारित ई.आर. ट्रांसमिशन मैन परियोजना का लोकार्पण व पुनर्गठित शहरी जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास नर्मदा पेयजल की आपूर्ति सहित हुए विकास के अनेक कार्य : पुखराज पाराशर रिपोर्टर राहुल सोनी पुनासा, भीनमाल । जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर तलहटी पर नर्मदा नहर आधारित ई.आर. ट्रांसमिशन मैन परियोजना का लोकार्पण व पुनर्गठित शहरी जल प्रदाय योजना का शिलान्यास कार्यक्रम समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह के प्रारंभ में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर सहित उपस्थित अतिथियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के राशि 84.72 करोड़ की लागत से निर्मित नर्मदा नहर आधारित ई.आर. ट्रांसमिशन मैन परियोजना (पार्ट-1, भीनमाल शहर) के लोर्कापण तथा राशि 50.97 करोड़ की लागत से पुनर्गठित शहरी जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह, जिला कलक्टर निशान्त जैन व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ...