Posts

Showing posts from November, 2025
Image
 जंगल से पकड़े 6 साइबर ठग,कार्यवाही में एक ठग रहा भागने में सफल रिपोर्ट मनमोहन गुप्ता कामां डीग कामां - डीग जिले के कामां उपखंड के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपलखेड़ा के जंगल से 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मौके से 6 चोरी के मोबाइल, 1 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम साइबर ठगों के खिलाफ अभियान के तहत इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सात युवक झाड़ियों में छिपकर मोबाइल के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां सभी आरोपी मोबाइल पर सक्रिय नजर आए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर 6 को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सकील (पीपलखेड़ा), राजेश (पीपलखेड़ा), हासिम (झेंझपुरी), अंकित (रॉलीवास), अरबाज और वसीम (रब्बाका) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर सेक्सटॉर्शन, नौकरी लगाने और सस्ते ब्रांडेड कपड़े बेचने जैसे तरीक...
Image
रांची जिला के एच ई सी फैक्टरी मे कार्यरत सप्लाई कामगार एक बार फिर से आंदोलन के मूड मे   अरुण कुमार,वरिष्ठ पत्रकार,रांची(झारखण्ड) रांची जिला के एच ई सी फैक्टरी मे कार्यरत सप्लाई कामगार एक बार फिर से आंदोलन के मूड मे है | इसको लेकर कामगारो ने निगम के मुख्यालय के पास एक आम सभा भी की | आम सभा मे आगे की रणनीति पर चर्चा की गई | सभा मे एच ई सी सप्लाई मज़दूर संघर्ष समिति के सदस्यो ने क्रमशः रंथू लोहरा, मोईन, गीता, आज़ाद, सारदा,वाई. के. त्रिपाठी, मनोज, विकास और आर. के. शर्मा ने कहा की निगम के वरिये प्रबंधन(डायरेक्टर ) हम कामगारो के साथ अन्याय कर रहे है | लगभग दो वर्ष से वेतन समय पर नहीं दे रहे है, और मागने से बोलते है की आप लोग अपना वेतन सुपरवाइजर से मांगिये | और जब हमलोग सुपरवाइजेर से वेतन मांगते है तो सुपरवाइजेर कहता है की हम निगम का मालिक नहीं है हम वेतन कैसे दे सकते है | प्रबंधन हमलोगो को केवल बेवकूफ़ बनाने का काम कर रही है | सभा मे सभी नेताओं ने कहा की अगर जल्द हीं हमलोगो का सभी मांग पूरा नहीं होता है तो हमलोग जल्द हीं आंदोलन करेंगे।
Image
  मुख्यमंत्री योगी से मिले चौहान, मांगी 'द्वाबा महोत्सव’ के लिए वित्तीय सहायता रिपोर्ट : विजय कुमार सैनी संत कबीर नगर  उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले से धनघटा विधायक गणेश चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में ‘द्वाबा महोत्सव’ के आयोजन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि लोकसंस्कृति, लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह महोत्सव क्षेत्र के कलाकारों एवं जनता के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। मुझे प्रदेश सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि यह सांस्कृतिक पर्व प्रदेश की परंपरा और गौरव को नई दिशा देगा।
Image
 धनबाद में सनसनी: मंडी परिसर में व्यापारी पर नकाबपोश अपराधियों का हमला, हवाई फायरिंग से दहशत धनबाद : रविवार की शाम को जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बजार समिति के मंडी परिसर में एक बेहद दुखद घटना घटी,जहां स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर अपराधियों ने हमला कर दिया.जानकारी के अनुसार अपराधीयों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की और पिस्तौल के बट से उनके सिर पर वार किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.इसके बाद अपराधीयों ने व्यापारी का पैसे से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए.घटना को तीन नकाबपोश अपराधियों ने अंजाम दिया है.घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी श्याम भीमसरिया को लेकर जालान अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.इस घटना से मंडी परिसर में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.
Image
जिलाधिकारी ने प्रातःकाल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा संवाददाता अंकुर मिश्र श्रावस्ती श्रावस्ती, सू0वि0 । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रातःकाल ही संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मरीजों को समय से मुहैया होती रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में शिथिलता मिली तो सम्बन्धित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सको/पैरामेडिकल कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रखें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया की अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा, इलाज, टीकाकरण आदि में विशेष ...