जिलाधिकारी ने प्रातःकाल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाददाता अंकुर मिश्र श्रावस्ती
श्रावस्ती, सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रातःकाल ही संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मरीजों को समय से मुहैया होती रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में शिथिलता मिली तो सम्बन्धित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सको/पैरामेडिकल कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रखें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया की अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा, इलाज, टीकाकरण आदि में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि मानक के अनुरूप साफ-सफाई कराकर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखा जाय।जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय प्रातः 9.00 बजे एक्सरे कक्ष एवं अल्ट्रासाउण्ड कक्ष खाली पाया गया। प्रातः 9.00 बजे ओ0पी0डी0 के समय तक सफाई कार्य किया जा रहा था, जबकि साफ सफाई पहले ही हो जानी चाहिए थी। शौचालय की स्थिति अत्यन्त खराब एवं गंदगी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रावस्ती को निर्देशित किया कि साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। लेबर रूम निरीक्षण में दो मरीज भर्ती पाये गये तथा एस0एन0सी0यू0 वार्ड में सफाई कर्मचारी साफ-सफाई करते हुए पाये गये। ओ0पी0डी0 का निरीक्षण करने पर कई चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवगत करायें तथा ओ0पी0डी0 में चिकित्सकों की समय से उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायें। पी0एम0सी0 वार्ड मंे साफ-सफाई, चादर की क्वालिटी, सेनिटाइजेशन की स्थिति देखी गयी, जिसमें साफ सफाई की स्थिति स्थिति खराब पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल स्टेलाइजर मशीन ठीक कराकर क्रियाशील करायें जाने का निर्देश दिया। ड्रेसिंग रूम में वाटर सप्लाई एवं वाशरूम की स्थिति सन्तोषजनक नहीं पायी गयी। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि ड्रेसिंग रूम में वाटर सप्लाई एवं वाशरूम की मरम्मत कराकर क्रियाशील करायें। पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, एवं चिकित्सालय के अधिकांश स्थानों पर काफी गंदगी पायी गयी। इस पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि साफ-सफाई का कार्य प्रत्येक दशा मंे प्रातः 8.30 से पूर्व सुनिश्चित करा लिया जाय। डायलिसिस वार्ड के निरीक्षण में 02 मरीज भर्ती पाये गये, इस दौरान जिलाधिकारी ने डायलिसिस सेवाओं व सुविधाओं आदि की जानकारी प्राप्त की गयी। चिकित्सालय में जनरेटर आपरेटर का कोई शेड्यूल नहीं मिला तथा चादर गन्दे मिले। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि चादरों की धुलाई हेतु एक स्टाफ नियुक्त है, जिसके द्वारा चादर आदि धुलाई का कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इस सम्बन्ध मंे और सुधार लानेे के निर्देश दिए। दवाओं एवं सामग्रियों के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें कई दवाओं एवं सामग्रियों का स्टॉक रजिस्टर में अंकन नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि स्टॉक रजिस्टर का स्वयं समय-समय पर अवलोकन करते हुए सामग्रियों एवं दवाओं के स्टॉक को अद्यावधिक करायें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में पायी गयी कमियों का संज्ञान लेकर सभी व्यवस्थाएं ठीक कराते हुए अनुपालन आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें एवं स्वयं भी नियमित रूप से संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करें। अन्यथा भविष्य में पुनः औचक निरीक्षण में स्थिति प्रतिकूल पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजपाल सिंह सहित अन्य चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थि रहे।

Comments
Post a Comment