जंगल से पकड़े 6 साइबर ठग,कार्यवाही में एक ठग रहा भागने में सफल

रिपोर्ट मनमोहन गुप्ता कामां डीग

कामां - डीग जिले के कामां उपखंड के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपलखेड़ा के जंगल से 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मौके से 6 चोरी के मोबाइल, 1 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम साइबर ठगों के खिलाफ अभियान के तहत इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सात युवक झाड़ियों में छिपकर मोबाइल के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां सभी आरोपी मोबाइल पर सक्रिय नजर आए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर 6 को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सकील (पीपलखेड़ा), राजेश (पीपलखेड़ा), हासिम (झेंझपुरी), अंकित (रॉलीवास), अरबाज और वसीम (रब्बाका) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर सेक्सटॉर्शन, नौकरी लगाने और सस्ते ब्रांडेड कपड़े बेचने जैसे तरीकों से लोगों से ठगी कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog