मुख्यमंत्री योगी से मिले चौहान, मांगी 'द्वाबा महोत्सव’ के लिए वित्तीय सहायता
रिपोर्ट : विजय कुमार सैनी
संत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले से धनघटा विधायक गणेश चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में ‘द्वाबा महोत्सव’ के आयोजन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि लोकसंस्कृति, लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह महोत्सव क्षेत्र के कलाकारों एवं जनता के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। मुझे प्रदेश सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि यह सांस्कृतिक पर्व प्रदेश की परंपरा और गौरव को नई दिशा देगा।

Comments
Post a Comment