रांची जिला के एच ई सी फैक्टरी मे कार्यरत सप्लाई कामगार एक बार फिर से आंदोलन के मूड मे
अरुण कुमार,वरिष्ठ पत्रकार,रांची(झारखण्ड)
रांची जिला के एच ई सी फैक्टरी मे कार्यरत सप्लाई कामगार एक बार फिर से आंदोलन के मूड मे है | इसको लेकर कामगारो ने निगम के मुख्यालय के पास एक आम सभा भी की | आम सभा मे आगे की रणनीति पर चर्चा की गई | सभा मे एच ई सी सप्लाई मज़दूर संघर्ष समिति के सदस्यो ने क्रमशः रंथू लोहरा, मोईन, गीता, आज़ाद, सारदा,वाई. के. त्रिपाठी, मनोज, विकास और आर. के. शर्मा ने कहा की निगम के वरिये प्रबंधन(डायरेक्टर ) हम कामगारो के साथ अन्याय कर रहे है | लगभग दो वर्ष से वेतन समय पर नहीं दे रहे है, और मागने से बोलते है की आप लोग अपना वेतन सुपरवाइजर से मांगिये | और जब हमलोग सुपरवाइजेर से वेतन मांगते है तो सुपरवाइजेर कहता है की हम निगम का मालिक नहीं है हम वेतन कैसे दे सकते है | प्रबंधन हमलोगो को केवल बेवकूफ़ बनाने का काम कर रही है | सभा मे सभी नेताओं ने कहा की अगर जल्द हीं हमलोगो का सभी मांग पूरा नहीं होता है तो हमलोग जल्द हीं आंदोलन करेंगे।

Comments
Post a Comment