12 फरवरी 2023 दिन रविवार को उमरिया जिले के रहठा ग्राम पंचायत में "किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण" कार्यक्रम का आयोजन

*मध्य प्रदेश उमरिया 

फैज मोहम्मद इंडिया रिपब्लिक न्यूज़ चैनल उमरिया से





घुलघुली* उमरिया जिले की ग्राम पंचायत रहठा में दिनांक 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को माध्यमिक शाला परिसर में *किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ कृषक, समाज सेवी श्री अर्जुन सिंह धुर्वे ने की। 

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक नारियल आदि से पूजन  अर्चन के साथ किया गया।

    क्षेत्रीय कृषक सुरेश झारिया ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया की क्षेत्र में ना सिंचाई के साधन है, ना  ही सही मिट्टी है, रेतीली पथरीली, जमीन है, जिसके कारण हम किसान भाई उतनी फसल नहीं ले पाते हैं, उन्होंने कहा कि डिंडोरी जिले में बिलगड़ा बांध बना है यदि वहां का पानी हमारे यहां नहर द्वारा आ जाए तो हमारे 25 -30 गांव में सिंचाई का साधन बन सकता है,, हमारे यहां के किसान मजदूर बाहर मजदूरी करने जाते हैं। इससे पलायन रुकेगा।    जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह ने भी अपनी क्षेत्र की समस्याएं रखी। जबलपुर से पधारे कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर बृजेश अर्जरिया, कृषक समाज के महासचिव रूपेंद्र पटेल, किसान सेवा सेना के जितेंद्र देसी ने कृषक शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सबसे एक जुट होकर अपनी आवाज उठाने का आह्वाहन किया।

कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के डॉ केके राणा, कृषि अभियंता श्याम सुंदर दहिया एवम अन्य उपस्थित अधिकारियों व  क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों  द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं शासकीय योजनाओं से किसानो को अवगत कराया गया।

      कार्यक्रम मुख्य अतिथि,किसानो के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दादा केके अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि  किसानो के हितों व हकों की रक्षार्थ किसी भी संघर्ष में हम सब साथ है,  मिलकर लड़ाई लड़ेंगे, और जीतेंगे। 

बिलगड़ा बांध का पानी लाने का पूरा प्रयास करेंगे। डिंडोरी जिले के कलेक्टर, अधिकारियों, एवम जनप्रतिनिधियों से बात करेंगें, इस हेतु चाहे जो भी करना पड़े, करने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा की संगठन में ही शक्ति है, सबके सहयोग से जिले में मजबूत संगठन बनाने के प्रयास किए जायेंगें।

  पूर्व जनपद अध्यक्ष कैलाश सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती राधा बाई, सरपंच श्रीमती शीतला सिंह, सरपंच श्रीमती भगिनी बाई, शिवकुमार मिश्रा, जमुना प्रसाद गुप्ता, राजभान सिंह, प्रहलाद झारिया, बाबू प्रसाद, सुरेश झारिया, केशव प्रसाद झारिया, महेश सिंह, पंचम सिंह, बसंत झारिया, केदार प्रसाद, विजेंद्र सिंह मरावी,  सरपंच पुरुषोत्तम सिंह दुलहरी, गेंदालाल सिंह, महेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन सरपंच छत्रपाल सिंह, आनंद झारिया ने तथा आभार प्रदर्शन राजू झारिया ने किया।

  अंत में सभी पधारे अतिथियों एवं एवं कृषकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।...

Comments

Popular posts from this blog