बुनियादी भाषा व गणित की समझ है, निपुण भारत की नींव - डॉ0एसपी यादव


टड़ियावां हरदोई - जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर बी ई ओ डॉ सत्य प्रकाश यादव के दिशा निर्देशन में चल रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को बुनियादी भाषा व गणित की समझ बच्चों को कैसे करानी है यह सिखाया जा रहा है। बी ई ओ डॉ०सत्य प्रकाश यादव ने सभी लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। एक सुनियोजित तरीके से समझ के साथ पढ़ना व लिखना सिखाना ही उनको आगे की शिक्षा के लिए नींव प्रदान करेगा। मास्टर ट्रेनर विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, अभिषेक मिश्र, रुचि शुक्ला व प्रीति पाल द्वारा विभिन्न सत्रों में बहुत ही रोचक तरीके से चीजों को समझाया गया। बुनियादी साक्षरता व बुनियादी संख्या ज्ञान के कौशलों को समझाकर उनके क्रियान्वयन सम्बन्धी रणनीति पर प्रकाश डाला गया। कक्षा-कक्षा में सीखना मात्र सिखाना नहीं होता अपितु दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं में अनुप्रयोग ही उस सीखने को सार्थक रूप करता है।  इसके अलावा बच्चों के सीखने से सम्बंधित अवधारणाओं को समझाते हुए कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों को भी कराया गया। ई एल पी एस सिद्धांत के साथ ध्वनि बोध व डिकोडिंग को भी समझाया गया। निपुण भारत के कक्षावार लक्ष्यों को समझाते हुए उससे सम्बंधित एंथम वीडियो को भी दिखाया गया। किस प्रकार निपुण भारत के सपने को साकार करना है,इस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। 
रिपोर्ट अनूप कुमार सिटी हरदोई

Comments

Popular posts from this blog