गौ सेवा व्यक्ति का पहला धर्म है,गाय की सेवा करने से कई यज्ञों का फल मिलता है : :- राहुल सिंह

रीवा/जवा मध्यप्रदेश

हम बात कर रहे है जन हितकारी कार्यो व गौ सेवा में निरंतर लगे रहने के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत इटौरी के वर्तमान सचिव राहुल सिंह की,जो कि हमेशा से ही सचिव होने का कर्तव्य निभाने के साथ गौ सेवा में श्रद्धा भाव से लगे रहते है आज हमारी मुलाकात राहुल सिंह से हुई वहां का नजारा देखने लायक था जो कि हृदय को हतप्रभ में डाल दिया वह गायों को गुड हरी घास तथा तरबूज खिलाकर गौ सेवा के कार्यो में लगे हुए थे ऐसा वह निरंतर करते आ रहे है गायों के इलाज की व्यवस्था के साथ साथ खाने पीने की व्यवस्था वह लगातार करते आ रहे हैं ,उन्होंने इस अच्छे शुभ कार्यो को करने का संदेश भी  दिया। राहुल सिंह ने कहा कि गौ सेवा करना मानव का सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सच्चे धर्म के साथ चलकर गौ सेवा करना चाहिए एवं कभी पीछे नही हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही व्यक्ति का पहला धर्म है एवं गायों की सेवा करने से कोई भी व्यक्ति कम नहीं होता है। गाय की सेवा एक मां की सेवा के बराबर है। उन्होंने सभी लोगों को गौ सेवा करने का आह्वान किया।।।।



Comments

Popular posts from this blog