पंचायत चुनाव में धांधली, महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में सपाइयों का धरना प्रदर्शन
लोकेशन =एटा

शान मोहम्मद ब्यूरो चीफ .एटा .उत्तर प्रदेश

 अलीगंज। अलीगंज में प्रदेश हाईकमान के निर्देशन में समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ तरह तरह के आरोप लगाए गए।
गुरुबार को अलीगंज के जनता डिग्री कालेज में समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व रामतीर्थ प्रधान की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वही 9 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार राजेश सिंह को दिया। महंगाई भ्रष्टाचार और पंचायत चुनावों में हुई गड़बड़ी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। ब्लॉक वार नेताओं को प्रदर्शन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का यह धरना प्रदर्शन पहले 11 जुलाई को प्रस्तावित था। लेकिन बाद में इसे 15 जुलाई को कर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम ने इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष को पहले की दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। इसी के तहत सपा पिछले 3 दिनों से धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही थी।  नेताओं से कहा गया है कि वह पूरी ताकत से इस प्रदर्शन को सफल बनाएं ताकि जनता को पता चल सके कि भाजपा सरकार किस कदर मनमानी कर रही है। किस कदर जनता का शोषण किया जा रहा है।

 प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रहा तहसील प्रशासन 

अलीगंज में सपा के धरना प्रदर्शन के लिये अलीगंज सर्किल का फ़ोर्स भी काफी चौकन्ना रहा। धरना प्रदर्शन में रामनाथ सिंह ब्लाक प्रमुख जैथरा, ओमपाल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख अलीगंज, युवा सपा नेता विक्रांत यादव, नूर हसन, असलम खान, राजेश गुप्ता, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह राठौर, जोगेंद्र सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह वर्मा, राजीव कुमार विधानसभा अध्यक्ष, आसिफ उल्ला खान, सुमित यादव आदि सहित हजारों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शान मोहम्मद ब्यूरो चीफ. एटा. उत्तर प्रदेश.




Comments

Popular posts from this blog