Posts

Image
  अजबापुर में बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर बिना डिग्री डिप्लोमा के दी जाती है मरीजों को दवाएं जिम्मेदारों की नाक के नीचे मेडिकल स्टोर्स पर होता है इलाज रुद्राक्ष मिश्रा,इंडिया रिपब्लिक लखीमपुर जिले में अगर आपकी औषधि विभाग के अधिकारियों से सेटिंग तगड़ी है तो आप बिना लाइसेंस के भी मेडिकल स्टोर चला सकते हैं। जी हा ये हम नहीं कहते ये जिले अजबापुर फैक्ट्री परिसर के करीब ही धड़ल्ले से चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर इसकी पुष्टि करते हैं। इनकी लापरवाही आम जनमानस पर कितनी भारी पड़ सकती है इसका इन अवैध मेडिकल संचालकों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है और अधिकारी भी पूरे मामले पर खामोश नजर आते हैं। खरीदने के बाद दिखा लेना आम तौर पर चिकित्सक कुछ निश्चित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की सलाह देते हैं। कारण कि उनकी लिखी दवाएं हर जगह नहीं मिलती। दवा लिखते समय चिकित्सक इस बात का कतई ध्यान नहीं देते कि उस दुकान पर फार्मासिस्ट है या नहीं। हां, दवा सही मिली है या नहीं, इसके लिए वे मरीज को सलाह जरूर देते हैं कि दवा खरीदने के बाद दिखा लेना। दूसरी ओर थोक विक्रेता भी फुटकर दवा की बिक्री करते हैं जबक...
Image
महाराजगंज के नौतनवा तहसील मैं संपूर्ण समाधान दिवस में भारी लापरवाही देखने को मिली सोते मिले ऑफिसर   महाराजगंज उत्तर प्रदेश इंडिया रिपब्लिक न्यूज़ से संजय राज की रिपोर्ट नौतनवा तहसील के सभागार मैं जनपद स्तरीय समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 182 मामले पेस हुए जिसमें 12 का निस्तारण कर दिया गया शेष मामलों के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द नियमानुसार वादों की निस्तारण किया जाए उन्होंने पुलिस व राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर अस्थानी भ्रमण कर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया इसके अलावा फरेंदा तहसील में समाधान दिवस के दौरान अधिकारी सोते पाए गए और संपूर्ण समाधान दिवस में कई ऐसे अधिकारी थे जो लापता मिले जानकारी के मुताबिक, पियो डूडा, एडी मतस्य , जिला सेवायोजन अधिकारी,एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, एक्सईएन आरईडी, जिला होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, समेत सात लोग अनुपस्थित पाए गए जिन पर सीडीओ ने कार्रवाई करने का आदेश दिया उन्...
Image
जंग बहादुर गंज की विभिन्न समस्यायों को लेकर उप0जिलाधिकारी,मोहम्मदी को सौंपा ज्ञापन जंग बहादुर गंज,खीरी आज अखिल भारतीय परशुराम परिषद की के पदाधिकारियों ने कस्बा जंग बहादुरगंज में डिवाइडर,साइकिल स्टैंड,कालेज गेट, पिहानी रोड,स्मार्ट बाजार आदि जगहों पर फैले कूड़ा करकट और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोहम्मदी को सौंपा वही उपजिलाधिकारी ने दोनो समस्याओं के जल्द निस्तारण कराने का भरोसा भी दिया। आपको बता दें कि आवारा गौवंशीय पशु सड़क सड़क पर इकट्ठा रहते है जिससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है आपको बता दें कि सड़क के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है और मार्केट मे भी भीड़ भाड़ बनी रहती है कई बार यह पशु आपस में लड़ जाते है जिससे सड़क पर चल रहे राहगीरों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है साथ ही अलग - 2 जगहों पर फैली गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ज्ञापन देने वाले सदस्यों में अमिताभ तिवारी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रुद्राक्ष मिश्रा,जिला मंत्री,उपेंद्र पांडेय,संगठन मंत्री,धीरज पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष,हिमांशु,ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
Image
 मोहर्रम की छुट्टी कैंसिल, सीएम योगी के आदेश के बाद आज भी खुलेंगे यूपी के स्कूल मोहर्रम को लेकर आज यानी 29 जुलाई को 12वीं तक के स्‍कूल बंद थे। लेकिन शुक्रवार देर रात अचानक लखनऊ से जारी आदेश के बाद मोहर्रम की छु्ट्टी को रद्द कर दिया गया। यानी आज यूपी के सभी स्‍कूल खुले रहेंगें। यूपी के स्कूलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के 12वीं तक के सभी स्‍कूल मुर्हरम के दिन भी खुले रहेंगे। सीएम योगी ने मोहर्रम को लेकर होने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया है। इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर 29 जुलाई को दिल्‍ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, सीधा प्रसारण यूपी के हर विद्यालयों में होना है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को मोहर्रम की छुट्टी थी। वहीं अगले दिन रविवार पड़ने पर दो दिन की छुट्टी थी। नए आदेश के बाद, अब यह छुट्टी रद्द कर दी गई है।

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री चांडी, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

Image
केरल के पूर्व CM एवं कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार को तड़के 4.25 बजे बेंगलुरु के चिन्मय अस्पताल में निधन हो गया। तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का लंबी बीमारी के कारण मंगलवार को तड़के 4.25 बजे बेंगलुरु के चिन्मय अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 साल के थे। चांडी के पुत्र चांडी ओम्मेन ने एक फेसबुक पोस्ट में अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “अप्पा का निधन हो गया है।” पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से बेंगलुरु में इलाज करा रहे थे। चांडी अपने पीछे पत्नी मरियम्मा उम्मेन, पुत्रियां अचू ओम्मन और मारिया ओम्मन और पुत्र चांडी ओम्मन को छोड़ गए हैं। दो बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लोगों की सेवा करने वाले श्री चांडी केरल में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरा थे। विधायक के रूप में 50 साल पूरा करने वाले श्री चांडी 1970 से कोट्टायम जिले के अपने गृह नगर पुथुपल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। चांडी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और आंध्र प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) प्रभारी के रूप में भी कार्य किया था। वह 1967...
Image
  मीडिया कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न,बेहतर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है कार्यालय रविवार को बरखेरिया जाट में मीडिया कार्यालय का उद्घाटन शाहजहांपुर से आए राजकमल बाजपेई के द्वारा संपन्न हुआ उद्घाटन से पूर्व भगवान की प्रतिमा की पूजा एवं आरती गाई गई इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया मीडिया कार्यालय के संचालक अमिताभ तिवारी और रुद्राक्ष मिश्रा के नेतृत्व में मीडिया कार्यालय की नींव रखी गई है यहां पत्रकार साथियों के बैठने, जरूरत पड़ने पर रात में ठहरने, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है साथ ही मीडिया कार्यालय का उद्देश हर गरीब,पीड़ित को न्याय दिलाना है यहां पर आकर कोई भी पीड़ित अपनी समस्या रख सकता है जिसका हर हाल में समाधान पत्रकार साथियों द्वारा मिलकर किया जाएगा और कार्यालय में पत्रकार बैठ कर आराम से पत्रकारिता से संबंधित काम कर सकेंगे इस मौके पर शाहजहांपुर से आए अभिनव तिवारी,आनंद शर्मा,विशेष कुमार, अन्नू वर्मा के साथ - साथ क्षेत्रीय जनता सहित सम्मानित पत्रकार साथी मौजूद रहे।।
Image
  आगामी त्योहार मुहर्रम को लेकर पसगवां कोतवाली में बैठक हुई संपन्न मुहर्रम त्यौहार को लेकर पसगवां कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई ।बैठक में क्षेत्र के ताजियादार और सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है । त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें।इस बार मोहर्रम और सावन का पवित्र महीना चल रहा है इसलिए यह बैठक और भी खास मानी गई जहां बरबर,पसगवां,ताजपुर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। अफवाहों पर ध्यान न दें बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है हमें उस परंपरा को कायम रखना है अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें इस मौके पर क्षेत्रीय पत्रकारों समेत समाजसेवी और प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।