देवरहा बाबा सेवा समिति ने मनाई अनूठी गौ अष्टमी; बेसहारा गौ माताओं की सेवा कर दिया संदेश

   कोरिया जिले में गौ रक्षा वाहिनी के साथ मिलकर घायल और असहाय गौवंश को खिलाया गुड़-चना



रिपोर्टर ध्रुव जायसवाल 

बैकुंठपुर (कोरिया): कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी गौ अष्टमी के पावन पर्व पर कोरिया जिले में सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर देवरहा बाबा सेवा समिति और गौ रक्षा वाहिनी के सक्रिय सदस्यों ने बेसहारा और दुर्घटनाओं में घायल गौवंशों की सेवा कर एक अनुकरणीय संदेश दिया।शहर के प्रेमा बाग प्रांगण और बाल मंदिर प्रांगण में विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां उन असहाय गौ माताओं को ढूंढ़ कर लाया गया जिनका कोई आसरा नहीं था। समिति के सदस्यों ने इन बेसहारा गौवंशों को श्रद्धापूर्वक गुड़, चना, मिष्ठान, और पौष्टिक फल मिलाकर खिलाया और विधि-विधान से उनका पूजन किया। यह आयोजन गौ माता के प्रति गहरी आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

अध्यक्ष ने बताया गौ सेवा का महत्व

देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने इस सेवा कार्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "गौ माता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। हमारी समिति का यह प्रयास उन गौवंशों के लिए है जो एक्सीडेंट में घायल हो जाते हैं या सड़कों पर बेसहारा घूमते हैं।गौ अष्टमी का यह पर्व हमें केवल पूजन नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। हम सबने मिलकर इन असहाय गौ माताओं की सेवा कर स्वयं को कृतार्थ किया है।"इस दौरान गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने भी गौ माता की सुरक्षा और देखभाल के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।

ये रहे सेवा में समर्पित

इस पुनीत कार्य में देवरहा बाबा सेवा समिति एवं गौ रक्षा वाहिनी के कई सक्रिय सदस्य शामिल रहे। इनमें अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के साथ सुभाष साहु, भानु पाल, अनिल खटीक, अनुराग दुबे, अभय कुमार दुबे, छोटू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डब्ल्यू यादव, मंजय तिवारी, विशाल सिंह, अरुण जैन, बबलू सिंग, आयुष नामदेव, शहीद असरफी, घनश्याम साहू, मुसाफिर सिंह, विशाल गुप्ता, सारंग मिश्रा, छोटू मिश्रा, गंगा गुप्ता, आशीष यादव, धीरज शिवहरे, ब्रिजेन्द्र जायसवाल, आनंद सिंह, प्रशांत मिश्रा, गप्पू जायसवाल, विपुल शुक्ला, राजेश खटीक, सतेंद्र सोनी, नानू राजवाड़े, सोनू चेरवा, अमन गुप्ता शामिल थे। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे और शाहिद अफसरी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

जनता ने सराहा प्रेरणादायी कार्य

स्थानीय नागरिकों ने दोनों समितियों के इस प्रेरणादायी कार्य की सराहना की। इस आयोजन ने कोरिया जिले के लोगों को गौ सेवा के प्रति अधिक जागरूक किया है। समिति ने आम जनता से भी अपील की है कि वे गौ रक्षा और बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए आगे आएं।

Comments

Popular posts from this blog