सिपाही ने फेसबुक पर किया प्यार शादी का दिया झांसा दुष्कर्म का आरोपी मुकदमा दर्ज
हरदोई : बघौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है मिली जानकारी अनुसार युवती ने बघौली थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सुरसा थाना क्षेत्र के छोलहा गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र छोटेलाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है मोहित कुमार आरक्षी के पद पर जिला श्री बस्ती थाना गिलौला में तैनात है युवती ने बताया की उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2021 में मोहित से हुई थी बताया पुलिस कर्मी ने उसे कई बार विभिन्न जगह पर बुलाकर उसके साथ 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाएं इसी बीच पुलिसकर्मी मोहित कुमार को पीड़िता ने एक दूसरी युवती के साथ फेसबुक पर हाथ में हाथ डाले देखा पीड़िता ने जब मोहित कुमार को फोन करके फोटो के बारे में कहा तो मोहित आग बबूला हो गया और उसने पीड़िता से कहा कि मैं अब तुमसे शादी नहीं करूंगा मेरी शादी दूसरी जगह तय हो गई है तभी से पीड़िता को जान माल की धमकी देने लगा हालांकि युवती की शिकायत पर मोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है प्रकरण की जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment