डोल ग्यारस पर्व को लेकर एसडीओपी ने बड़ी खट्टाली में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
संवाददाता वासुदेव वाणी
बड़ी खट्टाली
आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर आज जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी, बड़ी खट्टाली पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन किए और पर्व की तैयारियों का जायजा लिया।
एसडीओपी ने हथनी नदी तट, मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग व्यवस्था देखी।
ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान जोबट टीआई विजय वास्कले, खट्टाली चौकी प्रभारी शंकर सिंह जमरा, सहित रमेश मेहता,जयेश मालानी, गोविंद लट्ठा, माधव लट्ठा, गोलू राठौड़, सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment